×

बिंदी टिप्स: इससे बढ़ती है चेहरे की खूबसूरती, लगाने से पहले जानें ये बात

बिंदी भारतीय महिलाओं के लिए एक बेहद जरूरी श्रृंगार की वस्तु है। ये चेहरे की खूबसूरती तो बढ़ाती ही है, आपके नैन-नक्शों को भी उभारती है। साड़ी हो या कोई और भारतीय परिवेश, बिंदी हमेशा उस लुक को पूरा करने में भारतीय महिलाओं की मदद करती है

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 14 July 2020 6:11 AM GMT
बिंदी टिप्स: इससे बढ़ती है चेहरे की खूबसूरती, लगाने से पहले जानें ये बात
X

जयपुर बिंदी भारतीय महिलाओं के लिए एक बेहद जरूरी श्रृंगार की वस्तु है। ये चेहरे की खूबसूरती तो बढ़ाती ही है, आपके नैन-नक्शों को भी उभारती है। साड़ी हो या कोई और भारतीय परिवेश, बिंदी हमेशा उस लुक को पूरा करने में भारतीय महिलाओं की मदद करती है। लेकिन बिंदी के आकार या प्रकार के चुनाव में हुई एक छोटी सी गलती आपका पूरा लुक बिगाड़ सकती है।

इसीलिए अपने चेहरे के आकार के अनुसार बिंदी चुनना बहुत जरूरी हो जाता है। ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ बिंदी लगाना आपके लुक को पूरा करता है। साड़ी के अलावा बिंदी सूट और अन्य एथिनिक ड्रेस पर खूब जचती है। यह न सिर्फ आपके माथे की शोभा बढ़ाती है बल्कि आपके फीचर्स को भी उभारती है। आजकल बिंदी सिर्फ शादीशुदा औरते नहीं बल्कि कुंवारी लड़कियां भी लगाना पसंद करती हैं। जानिये बिंदी चुनने के कुछ टिप्स …

यह पढ़ें..हाथों का रंग बताएगा पार्टनर का स्वभाव, होगा वफादार या निकलेगा धोखेबाज

गोल चेहरा

लम्बी बिंदियां गोल चेहरों को निखारती हैं। आप बिंदी का रंग अपने लिपस्टिक और कपड़ों के रंग से मैच भी कर सकती हैं। बड़ी गोल बिंदी लगाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपका चेहरा बहुत छोटा लगने लगेगा।

तिकोना चेहरा

ट्रिएंगल फेसकट वाली लड़कियां भी किसी भी तरह की बिंदी लगा सकती हैं। इस तरह के फेसकट पर सभी आकार की बिंदियां अच्छी लगेंगी। नुकीली ठुड्डी और मजबूत जबड़े व साथ में छोटा सा माथा। ये सब बताता है कि आपका चेहरा तिकोना है। आप कोई भी बिंदी लगा सकती हैं। आपके चेहरे पर सभी आकार की बिंदियाँ अच्छी लगेंगी। लेकिन कोई भी आकार चुनने से पहले मौके और अपने परिधान से उसे मैच कर लें।

चौकोर चेहरा

स्क्वायर यानि कि चकोर फेसकट वाली लड़कियों को हमेशा गोल बिंदी लगानी चाहिए। किसी दूसरी तरह की बिंदी के साथ एक्सपेरिंट करना आपको भारी पड़ सकता है।यदि आपका माथा, गालों की हड्डियाँ और जबड़े एक ही चौड़ाई के हैं तो आपका चेहरा चौकोर है। आपको गोल बिंदी लगानी चाहिए जिससे आपका चेहरा खिलेगा। किसी भी ज्योमेट्रिकल आकार की बिंदी लगाने से बचें क्योंकि इससे आपका चेहरा अजीब लग सकता है।

अंडाकार चेहरा

अंडाकार चेहरे वाली महिलाओं का माथा और ठुड्डी एक अनुपात में होते हैं और गालों की हड्डियां उभरी हुई होती हैं। इस आकार के चेहरे वाली महिलाओं के साथ सबसे अच्छी बात है कि वो किसी भी आकार की बिंदियां लगा सकती हैं। फिर भी उन्हें लम्बी बिंदी नहीं लगनी चाहिए क्योंकि इससे चेहरा और भी लम्बा लगता है।

दिल के आकार का चेहरा

जिन लड़कियों का फेसकट पूरी तरह से गोल होता है उन्हें लंबी की जगह गोल बिंदी पहननी चाहिए। ये आपके फेस को परफेक्ट लुक देने के साथ ही फीचर्स को भी उभारती है।उभरे हुए गाल, चौड़ा माथा। स्पष्ट है कि आपका चेहरा दिल के आकार है। ऐसे में आपको छोटी या बहुत बारीक डिजाईन वाली बिंदी लगनी चाहिए। बड़ी बिंदी लगाना एक भूल होगी क्योंकि इससे आपका माथा और भी चौड़ा लगेगा।

यह पढ़ें..हाथ में ऐसे निशान देते हैं सुसाइड के संकेत, गौर करें कहीं किसी अपने का तो नहीं !

हार्ट शेप फेसकट

हार्ट शेप फेसकट बहुत क्यूट और क्लासी होता है। इस फेसकट वाली लड़कियों को बड़ी साइज की बिंदी अवाइड करनी चाहिए और छोटी या बहुत बारीक डिजाईन वाली बिंदी लगानी चाहिए।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story