×

भैया जान लो! सिगरेट फेंकने से होता है ये बड़ा नुकसान, अगर करते हैं तो हो जाएं सतर्क

सभी जानते हैं कि सिगरेट स्वास्थ्य के बहुत हानिकारक होती है, लेकिन फिर भी लोगों इस बात को अनदेखा करते हैं और सिगरेट का कश लगाने लगते हैं। ये सिगरेट बट मतलब की कश जो फिल्टर सिगरेट के छोर पर लगा होता है, वो भी कम नुकसानदायक नहीं होता।

Vidushi Mishra
Published on: 21 July 2019 11:24 AM GMT
भैया जान लो! सिगरेट फेंकने से होता है ये बड़ा नुकसान, अगर करते हैं तो हो जाएं सतर्क
X
Cigrett

नई दिल्ली : सभी जानते हैं कि सिगरेट स्वास्थ्य के बहुत हानिकारक होती है, लेकिन फिर भी लोगों इस बात को अनदेखा करते हैं और सिगरेट का कश लगाने लगते हैं। ये सिगरेट बट मतलब की कश जो फिल्टर सिगरेट के छोर पर लगा होता है, वो भी कम नुकसानदायक नहीं होता। हम उसे कचरा समझते हैं और ये भी समझते हैं कि ये कश मिट्टी में रिसाईकिल हो जाएगीं। लेकिन आपको बता दें, सिगरेट और उसके कश सें लोगों के साथ पौधों को भी काफी नुकसान होता हैं।

यह भी देखें... क्या बंद हो जाएगी रणबीर कपूर और संजय दत्त की ये फिल्म

एक ताजा रिसर्च के मुताबिक, सिगरेट और उसके कश से पौधों पर बहुत बुरा असर पड़ता हैं। इससे पौधों के विकास पर बुरा प्रभाव पड़ता है और पर्यावरण को अच्छा खासा नुकसान होता है।

यूनाइटेड किंगडम की एंगिला रस्किन यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों ने अपनी रिसर्च में पाया कि धरती पर सबसे सामान्य रूप से पाए जाने कचरे सिगरेट, कश कैसे पौधों की बढ़ोत्तरी पर बुरा असर डालते हैं। ईकोटॉक्सिकोलॉजी एंड एनवायरनमेंटल सेफ्टी नाम के साइन्स पत्र में प्रकाशित हुई ये पहली स्टडी है, जिसने सिगरेट कश से पौधों को होने वाले इस नुकसान का मुद्दा उठाया है और आंकड़ों के आधार पर ये साबित भी किया है।

अब हम आपकों भी समझाने जा रहें हैं कि कैसे और किस हद तक सिगरेट कश पौधों के लिए नुकसानदायक हैं।

पौधों के जड़ों की मोटाई घटाने के साथ, कम करता है तनों की लंबाई

लोग सिगरेट पीने के बाद सिगरेट कश को जब मिट्टी में फेंक देतें हैं, तो इस कश से मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने वाले कीटाणुओं-जीवाणुओं के जरिए होने वाली प्रक्रियाएं घट जाती हैं। इसका प्रभाव इन पौधों पर इस तरह पड़ता हैं कि तने की लंबाई 27-28% तक कम हो जाती है।

यह भी देखें... शीला दीक्षित के निधन पर देश में शोक की लहर, बॉलीवुड सितारों ने ऐसे किया याद

इसके साथ ही, पौधों की जड़ों का वजन 57% तक कम हो जाता है और बात अगर घास के लिहाज से करें तो अंकुरण का विकास 10% तक रूक जाता है।

धरती पर कितना भार है इस कश का

एक अनुमान के अनुसार, पूरी दुनिया में प्रत्येक वर्ष लगभग 4.5 ट्रिलियन सिगरेट कश कचरे के रूप में फेंक दिया जाता है। धरती पर जितने भी प्लास्टिक प्रदूषण फैल रहे हैं उनमें कश सबसे ज़्यादा फैलता हुआ कचरा है। रिसर्चकर्ता डॉ डेनियल ग्रीन के अनुसार, चारे के लिए इस्तेमाल होने वाली दो प्रजातियों व्हाइट क्लोवर और रेग्रास पर रिसर्च किया गया, जिसमें पाया गया कि सिगरेट बट से इनकी बढ़ोत्तरी पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। ये प्रजातियां बायोडायवर्सिटी मतलब की जैव विविधता, परागण और नाइट्रोजन स्थिरीकरण के लिए महत्वपूर्ण हैं।

खतरनाक कैसे सिगरेट बट

बहुत से सिगरेट बट में सेल्यूलोज ऐसिटेट फाइबर से बने फिल्टर लगे होते हैं और ये अवयव बायोप्लास्टिक का एक रूप हैं। पर्यावरण में अपने आप रिसाइकिल होने में इन्हें काफी समय लगता है। जिस तरह प्लास्टिक दशकों तक नहीं होती, उसी तरह ये भी सदियों तो नहीं पर हां सालों तक तो नहीं होता। बस यही कारण हैं कि सिगरेट कश को इतना खतरनाक माना जाता है।

यह भी देखें... बीजेपी नेता एवं प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

और तो और सिगरेट पीकर फेंकी गई हो या बिना पिए, इसकी कश मिट्टी के लिए हमेशा नुकसानदायक होती है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story