×

कोरोना से बचने के लिए महिला ने बनाया अनोखा मास्क, जानिए इसकी खासियत

इस पारदर्शी मास्क को तैयार करने वाली महिला का नाम क्लेयर क्रॉस (45) है। उन्होंने इस मास्क की खूबियां बताते हुए कहा कि यह चेहरे पर आसानी से फिट हो जाता है

Newstrack
Published on: 14 July 2020 8:53 AM GMT
कोरोना से बचने के लिए महिला ने बनाया अनोखा मास्क, जानिए इसकी खासियत
X

कोरोना वायरस पिछले 7 महीनों से पूरे विश्व का सर का दर्द बना हुआ है। सभी लोग इस वायरस से परेशान है। इस वायरस को रोकने के लिए मास्क और सैनितिज़र का प्रयोग दिन प्रतिदिन तेज़ी से बढ़ रहा है। इसलिए पूरी दुनिया में लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है, चाहे वो अपने घर में अपने परिवार के साथ ही क्यों न हों। जिससे ये वायरस उनके तक न पहुँच पाए।

ऐसे में हम लोग इस वायरस से बचने के लिए अलग अलग तरीके के मास्क भी देख रहे है। अटपटे से कुछ मास्क जो कंपनी द्वारा बनाए गए है तो कुछ मास्क जो आम आदमी फैशन के लिए बोलिए या इस वायरस से बचने के लिए बना रहा है। ऐसे ही एक अलग सा मास्क बिलकुल अदबुध सा इंग्लैंड की एक महिला ने बनाया है।

खतरे में रेखा! बंगले के पास मिले 4 कोरोना पॉजिटिव, एक्ट्रेस का नहीं किया टेस्ट

चेहरे पर आसानी से फिट हो जाएगा

इस पारदर्शी मास्क को तैयार करने वाली महिला का नाम क्लेयर क्रॉस (45) है। उन्होंने इस मास्क की खूबियां बताते हुए कहा कि यह चेहरे पर आसानी से फिट हो जाता है और यह उन व्यक्तियों के लिए मददगार साबित हो सकता है, जो सुन सकने में असमर्थ हैं। आपको बता दें कि लॉकडाउन के बाद से लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि वो खुद भी संक्रमण के शिकार न हों और न ही दूसरों को संक्रमित कर सकें।

लखनऊ फायरिंग: इस विवाद में चली गोलियां, धनजंय सिंह पर लगा आरोप

लोगों ने ऐसे मास्क की मांग की

ये महिला क्लेयर क्रॉस एक पब में काम करती हैं। वह बताती हैं कि सबसे पहले उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के लिए ऐसे पारदर्शी मास्क तैयार किए थे, जो सुन सकने में असमर्थ हैं यानी वो किसी के होठों को पढ़कर ही उनकी बातें समझ सकते हैं। हालांकि जब बाद में उन्होंने इस मास्क को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो दूसरे लोगों ने भी उनसे ऐसे मास्क की मांग की। साथ ही बधिर लोगों का इलाज करने वाले डॉक्टरों और नर्सों ने भी उनसे कहा कि उन्हें ऐसे मास्क की जरूरत है।

क्लेयर ने 100 मास्क बधिर लोगों में बांटे

रिपोर्ट के मुताबिक, क्लेयर ने ऐसे 100 मास्क बधिर लोगों में बांटे भी हैं। वह कहती हैं कि लॉकडाउन हट तो गया है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है, लेकिन इससे बधिर लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। इसलिए उन्होंने ऐसे मास्क तैयार किए, जिससे वो भी दूसरे लोगों की तरह राहत महसूस कर सकें और सामान्य जीवन जी सकें।

BJP मुख्यालय में कोरोना का कहर, 75 नेता हुए संक्रमित, मचा हड़कंप

Newstrack

Newstrack

Next Story