×

Dark Underarms Home Remedies: डार्क अंडरआर्म्स से ऐसे पाए छुटकारा, ये घरेलू उपाय बनाएंगे इन्हे क्लियर और सुन्दर

Dark Underarms Home Remedies: अगर वैक्सिंग के बाद भी आपके अंडरआर्म्स काफी बुरे नज़र आ रहे हैं और आप इसकी वजह से शर्मिंदा भी हो चुंकीं हैं तो आपको अब परेशान होने की बिलकुल भी ज़रूरत नहीं है।

Shweta Shrivastava
Published on: 23 Aug 2023 2:32 AM GMT
Dark Underarms Home Remedies: डार्क अंडरआर्म्स से ऐसे पाए छुटकारा, ये घरेलू उपाय बनाएंगे इन्हे क्लियर और सुन्दर
X
Dark Underarms Home Remedies  (Image Credit-Social Media)

Dark Underarms Home Remedies : अगर वैक्सिंग के बाद भी आपके अंडरआर्म्स काफी बुरे नज़र आ रहे हैं और आप इसकी वजह से शर्मिंदा भी हो चुंकीं हैं तो आपको अब परेशान होने की बिलकुल भी ज़रूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ बेहद ख़ास घरेलू नुस्खे लेकर आये हैं जिससे आपको इस समस्या से निजाद मिल जायेगा।

डार्क अंडरआर्म्स से पाएं छुटकारा (Dark Underarms Hatane ke Gharelu Upay)

अगर आप डार्क अंडरआर्म्स काफी परेशान रहतीं हैं और कई तरह के ट्रीटमेंट के बाद भी ये सही नहीं हो रहे तो हम आज आपको कुछ बेहद सरल से घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं जिससे आपके अंडरआर्म्स का कालापन या किसी तरह का दाग नैचुरली हल्का होने लगेगा। गर्मी के मौसम में हम अक्सर स्लीव लेस कपड़े पहनते हैं लेकिन कुछ लोग अपने डार्क अंडरआर्म्स के चलते ऐसे कपड़े आसानी से नहीं पहन पाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से दो चार हो रहे हैं तो आपको इन सरल घरेलू उपचारों पर एक नज़र डालनी चाहिए। जिससे आपके डार्क अंडरआर्म्स प्राकृतिक रूप से हलके हो सकते हैं।

1 . ऑलिव ऑयल (Olive Oil)

अगर आप डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से झूझ रहीं हैं तो आपको ऑलिव ऑयल ट्राय करना चाहिए इसके लिए आपको इसमें एक चम्मच ब्राउन शुगर भी मिला लें साथ ही इसे 1-2 मिनट तक प्रभावित हिस्से पर स्क्रब करें। इसके बाद इसे पानी से धो दें।

2 नींबू (Lemon)

डार्क अंडरआर्म्स को नैचुरली हल्का करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल भी कर सकतीं हैं। दरअसल नींबू को नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह माना जाता है। जब आप नहाने जाएं तो उसके पहले ही इसे 1-2 मिनट के लिए अंडरआर्म्स की जगह पर लगा दें। धीरे धीरे आप महसूस करेंगी कि अंडरआर्म्स की स्किन का कलर लाइट हो रहा है।

3. एपल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar)

एप्पल साइडर विनेगर को यूँ तो वेट लॉस के लिए ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ये डेड सेल्स को हटाने में भी काफी कमाल तरह से काम करता है। दरअसल इसमें मौजूद माइल्ड एसिड एक तरह के नेचुरल क्लीनर्स होते हैं। डार्क अंडरआर्म्स को दूर करने के लिए आपको एप्पल साइडर विनेगर में बेकिंग सोडा डालना होगा इसके बाद इसे आप अपने आर्मपिट पर लगा सकती हैं। इसे थोड़ी देर आपको ऐसे ही छोड़ना होगा फिर इसे पानी से साफ़ कर लें।

4. नारियल का तेल (Coconut Oil)

पुराने समय से किसी तरह के दाग़ धब्बों को दूर करने के लिए नारियल तेल को सबसे कारगर माना जाता रहा है। ऐसे में डार्क अंडरआर्म्स की स्किन को प्राकृतिक रूप से हल्का करने के लिए आपको अपने आर्मपिट की मालिश करनी होगी लेकिन ये आपको रोज़ाना करनी पड़ेगी। दरअसल नारियल तेल में नेचुरल स्किन लाइटनिंग एजेंट, विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। इससे मालिश के बाद इसे 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें फिर पानी से इसे धो दें।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story