×

क्या आप जानते हैं दिल टूटने पर शरीर के किस हिस्से में होता है सबसे ज्यादा दर्द?

कई बार अचानाक से आपको बहुत तेज सिर दर्द होता है लेकिन आप इसका कारण समझ नहीं पाते हैं। इसकी वजह बहुत ज्यादा तनाव, अवसाद, टूटा हुआ रिश्ता या काम का बहुत ज्यादा प्रेशर हो सकता है।

Aditya Mishra
Published on: 19 May 2019 6:55 AM GMT
क्या आप जानते हैं दिल टूटने पर शरीर के किस हिस्से में होता है सबसे ज्यादा दर्द?
X

लखनऊ: मानव जीवन ज्यादातर भावनाओं के आधार पर संचालित होता है। ये भावनाएं ही हैं जिसकी वजह से हम सुख और दुख को महसूस कर पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भावनाएं और विचार कई बार हमारे शरीर पर व्यापक प्रभाव डालते हैं।

शायद यही वजह है कि कई बार डॉक्टर जब बीमारी का इलाज करने में फेल हो जाते हैं तो परिजनों से कहते हैं कि वो रोगी के लिए दुआ करें। शायद बात बन जाए।

हालांकि मॉडर्न मेडिकल साइंस इस बात में विश्वास नहीं करती। लेकिन कई बार जीवन में कई चीजें विश्वास से परे भी होती हैं। आइए जानते हैं भावनाएं किस तरह से आपके शरीर में तकलीफ का कारण बनती हैं:

ये भी पढ़ें...सिर्फ टाइगर श्रॉफ ही नही कोई और भी है दिशा पाटनी का प्यार

कई बार अचानाक से आपको बहुत तेज सिर दर्द होता है लेकिन आप इसका कारण समझ नहीं पाते हैं। इसकी वजह बहुत ज्यादा तनाव, अवसाद, टूटा हुआ रिश्ता या काम का बहुत ज्यादा प्रेशर हो सकता है। आपको प्रयास करना चाहिए कि आप दुनिया की भीड़-भाड़ से दूर कहीं ऐसी जगह पर जाएं जहां आपके मन को सुकून मिले।

कई बार जीवन में जिससे हम बहुत प्रेम करते हैं उससे रिश्ता टूट जाता है और मन के कडुवाहट भर जाती है। ऐसे में लोगों के लिए न खुद को न सामने वाले को माफ़ करना आसान होता है। ऐसे लोगों को अक्सर गले में बहुत तेज दर्द की शिकायत रहती है। अपने और उनके बारे में सोचें जिनसे आप प्रेम करते हैं और माफ़ कर दें।

ये भी पढ़ें...प्यार जाहिर करते प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का झलकी भर किसिंग मूमेंट

कई बार हम जीवन में बहुत टूटा हुआ महसूस करते हैं और भावनाएं आहत होती हैं। हम अपने मन मुताबिक़ जिंदगी नहीं जी पाते हैं। ऐसे लोगों को अक्सर कंधे में दर्द रहता है।

जब आपको पीठ के ऊपरी भाग में दर्द की शिकायत होती है तो इसका अर्थ यह हो सकता है कि आपको अपनी फैमिली का इमोशनल सपोर्ट प्राप्त नहीं है। आप खुद को न परिवार और न मित्रमंडली की इच्छाओं के मुताबिक ढाल पा रहे हैं।

कई बार कोहनी में बहुत तेज दर्द होता है इससे समझ आता है कि पीड़ित व्यक्ति का जीवन बहुत उलझा हुआ है। आपको कई बार अपना मन मारना पड़ा है।

ये भी पढ़ें...प्यार तो सभी करते हैं निभाना कोई आयुष्मान से सीखें, बनें ताहिरा के परफेक्ट हसबैंड

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story