×

सावधान! भूल कर भी न खरीदें धनतेरस के दिन इन्हें, अशुभ हैं ये

फेस्टिव सीजन शुरू हो चूका है। नवरात्री खत्म होने के बाद अब दिवाली आने वाली है। लेकिन दिवाली से पहले धनतेरस भी होता है और कुछ नया खरीदने के लिए इस दिन को शुभ माना जाता है।

Roshni Khan
Published on: 20 Oct 2019 11:01 AM GMT
सावधान! भूल कर भी न खरीदें धनतेरस के दिन इन्हें, अशुभ हैं ये
X

लखनऊ: फेस्टिव सीजन शुरू हो चूका है। नवरात्री खत्म होने के बाद अब दिवाली आने वाली है। लेकिन दिवाली से पहले धनतेरस भी होता है और कुछ नया खरीदने के लिए इस दिन को शुभ माना जाता है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा कर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इस दिन नई चीजें खरीदने की प्रथा है। इस दिन कई नई चीजों को बाजार से खरीदकर लाया जाता है और फिर दिवाली के दिन उसकी पूजा की जाती है।

ये भी देखें:धनतेरस पर खरीदो तलवार! जरा बीजेपी नेता की सुन लें ऐसी सलाह

वैसे आपने हमेशा यही सुना है कि नया खरीदना शुभ है लेकिन कभी ये सुना है कि इस दिन कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए या उन्हें खरीदना अशुभ माना जाता है। तो आइए आज हम आपको बतातें हैं आपको कि धनतेरस पर ये न खरीदें।।।

एल्युमिनियम का सामान

लोहे के अलावा धनतेरस के दिन एल्युमिनियम का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। इसका संबंध भी राहु से होता है। मान्यता है कि एल्युमिनियम का सामान खरीदने से घर पर अशुभ छाया पड़ती है। परिवार के सदस्या किसी बुरी घटना के शइकार हो सकते हैं। लक्ष्मी मां भी रुष्ठ हो जाती हैं। ऐसे में इस तरह का सामान खरीदने से बचना चाहिए।

कांच का सामान

धनतेरस के दिन कांज का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन कांच का सामान खरीदकर घर पर लाने से बुरी घटनाएं घटती हैं। कांच का सामान लोगों की परेशानियां बढ़ा देता है ऐसे में इस दिन कांच का सामान न खरीदें ताकि लक्ष्मी मां आपसे खुश रहे।

ये भी देखें:हरिद्वार कुंभ: कुम्भ मेला अधिकारी रावत ने लिया कार्यों का जायजा, लगाई फटकार

लोहे की चीजें

धनतेरस पर लोहे से बनी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन लोहे से बनी चीजें घर पर लाने पर अशुभ होता है। घर पर कई तरह की समस्याएं आने लगती है। परिवार के सदस्यों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसलिए इस दिन लोहे का सामान खरीदने से बचें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story