×

इस करवाचौथ खुद से ऐसे लगाएं ये सिंपल मेहंदी डिजाइन्स

करवाचौथ का त्योहार सुहागन महिला के लिए काफी मायने रखता है और हर साल वो इस त्योहार का इंतजार करती हैं।

Shreya
Published on: 20 Aug 2023 12:41 PM GMT (Updated on: 20 Aug 2023 5:46 PM GMT)
इस करवाचौथ खुद से ऐसे लगाएं ये सिंपल मेहंदी डिजाइन्स
X
इस करवाचौथ खुद से ऐसे लगाएं ये सिंपल मेहंदी डिजाइन्स

कल गुरुवार यानि 17 अक्टूबर को करवाचौथ का त्योहार देश भर में सेलिब्रेट किया जाएगा। करवाचौथ का त्योहार सुहागन महिलाओं के लिए काफी मायने रखता है और हर साल वो इस त्योहार का इंतजार करती हैं। इस दिन महिलाएं पति के लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है और शाम को चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। इस त्योहार में एक ऐसी चीज है जो करना महिलाओं को बहुत पसंद होता है और वो है सजना-संवरना। अब अगर सजने की बात आती है तो मेहंदी को कैसे भूल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कुछ इस अंदाज में सैफिना ने मनाई शादी की 7वीं सालगिरह

हर साल सुहागन महिलाएं अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी लगाती हैं। लेकिन इनमें से कुछ महिलाए ऐसी भी होती हैं जो मार्केट जाकर मेहंदी लगवाना नहीं पसंद करती हैं। ऐसे में वो कुछ सिंपल और इजी डिजाइन ढूंढती हैं, जिनको वो खुद से लगा सकें और वो डिजाइन सुंदर भी लगे।

ऐसे में आपकी प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए हम आपके लिए कुछ ऐसी डिजाइन्स लाए हैं जो कि Tiktok पर काफी फेमस हो रहे हैं। साथ ही ये डिजाइन्स इतने सिंपल हैं कि आप इसे खुद से भी लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: World Food Day: जानें आखिर क्यों मनाया जाता है ये दिवस

Shreya

Shreya

Next Story