×

सावधान: इन चीजों को भूलकर भी ना खाएं, नहीं तो बन जाएंगे नपुंसक

शास्त्रों की माने तो अचार का सेवन पुरुषो द्वारा तब किया जाता है, जब कामवासना को काबू में करना होता है। कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जिनका अधिक सेवन पुरुष में नपुंसकता ला सकता है |

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 18 Dec 2020 3:27 AM GMT
सावधान: इन चीजों को भूलकर भी ना खाएं, नहीं तो बन जाएंगे नपुंसक
X
पुरुष कभी भूलकर भी ना करे इन चीजों का सेवन, कभी नहीं बन पाएंगे पिता, जानिए

लखनऊ : आज कल निसंतान दंपत्तियों की संख्या बहुत बढ़ चल है। महिलाओं के साथ पुरुषों में समस्‍या खतरे के उपर है। अनहेल्‍दी आदतें जैंसे कि शराब और सिगरेट इसके लिए दोषी हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि कई चीजें ऐसी हैं जिन्‍हें खाने से नपुंसकता का खतरा बढ़ता है। आपकी डाइट न सिर्फ सेक्‍स लाइफ को नुकसान पहुंचाती है बल्‍कि पिता बनने के सपने को भी तोड़ रही है।

कई चीजे ऐसी होती है, जिन्हे पुरुषो को खाने नहीं दिया जाता है और ऐसा ही महिलाओं के साथ भी होता है ।इन चीजों पर मनाही लगाने के पीछे वजह होती है, जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाती है। आपके देखा होगा पुरुषों को अक्सर अचार खाने से रोका जाता है । शास्त्रों की माने तो अचार का सेवन पुरुषो द्वारा तब किया जाता है, जब कामवासना को काबू में करना होता है। कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जिनका अधिक सेवन पुरुष में नपुंसकता ला सकता है |

यह पढ़ें....18 दिसंबर राशिफल: इन 4 राशियों को मिलेगा आज सच्चा प्यार, जानें बाकी का हाल

केले से नपुंसकता

केला विटामिन B का बहुत अच्छा स्त्रोत होता है, इसके सेवन के कई फायदे होते है, लेकिन कभी भी केले के पेड़ की जड़ो का सेवन नहीं करना चाहिए। बताया जाता है कि केले के पेड़ की जड़ो का रस पीने से पुरुष में नपुंसकता आ सकती है।

male

कॉफ़ी

कॉफी कई लोगो की पसंदीदा होती है, इसे थकान दूर करने और ताजगी लाने का बेह्तरीन जरिया माना जाता है। लेकिन 2009 में किये गए एक शोध के अनुसार कॉफ़ी में पाए जाने वाले कैफीन में और नपुंसकता में गहरा संबंध होता है। पुरुषो द्वारा कॉफी का अधिक सेवन हृदयघात और नपुंसकता का कारण बन सकता है।

डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ

जितने भी डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ होते है, इनमे नमक की बहुत ज्यादा मात्रा होती है। इस वजह से इनका सेवन करना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचना है । पैकिंग वाले भोजन का अधिक सेवन नपुंसकता को न्योता देता है । इसीलिए हमेशा ताजे फलो और सब्जियों का ही सेवन करे ।

यह पढ़ें....2021 का पहला दिन: किस नक्षत्र-योग में हो रही है शुरुआत, जानें क्या पड़ेगा प्रभाव

आंवला,आचार और जंक फूड पर भी मनाही

*वैसे तो आंवला लाभप्रद है, लेकिन इसे खाने से नपुंसकता आती है। पहले के साधूसंत कामवासना को ख़त्म करने के लिए आंवला खाते थे। इसका शारीरिक लाभ तो होता है किन्तु साथ में नपुंसकता भी आती रहती है।

male

*पुरुषों को आम का अचार खाने से मना किया जाता है। इसके पीछे का जो मुख्य कारण है वह यही है कि आम का अचार यदि एक पुरुष लगातार खाता है तो उसके अन्दर नपुंसकता आ जाती है। इसीलिए पुरुषों को खट्टा नहीं खाना चाहिए।

फर्टिलिटी को नुकसान

*जिन चीजों में फैट और शुगर ज्‍यादा होती है वो आपके पाचन तंत्र, दिल और प्रजनन सेल्‍स के लिए ठीक नहीं होती हैं इस तरह का खाना खाने से आपके स्‍पर्म काउंट के विकास पर विपरीत असर पड़ता है इसमें स्‍टेरॉयड भी शामिल हैं यानी बॉडी बनाने के चक्‍कर में आप अपनी फर्टिलिटी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story