×

Anti-Aging Food: स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं ये चीजें, डाइट में करें शामिल

शरीर को स्वस्थ रखने में विटामिन्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विटामिन की कमी से शरीर में कई तरह की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। खासतौर से बढ़ती उम्र के लिए कुछ खास विटामिन्स और जरूरी हो जाते हैं।

Newstrack
Published on: 6 Nov 2020 6:38 AM GMT
Anti-Aging Food: स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं ये चीजें, डाइट में करें शामिल
X

लखनऊ: शरीर को स्वस्थ रखने में विटामिन्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विटामिन की कमी से शरीर में कई तरह की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। खासतौर से बढ़ती उम्र के लिए कुछ खास विटामिन्स और जरूरी हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इन विटामिन्स के बारे में।

ये भी पढ़ें: Jio के तीन धांसू प्लान: 336 दिन की वैलिडिटी, मिलेंगे इतने सारे फायदे

विटामिन डी

विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत धूप को माना जाता है। विटामिन डी मांसपेशियों, तंत्रिकाओं और इम्यून सिस्टम को सही तरीके से काम करने में काफी मदद करता है। इसके अलावा वसायुक्त मछली जैसे सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन विटामिन डी-का अच्छा स्रोत हैं।

ये भी पढ़ें: KBC की पहली करोड़पति: 20 साल से कर रही थी तैयारी, ऐसी है नाजिया की कहानी

कैल्शियम

शरीर के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। 50 वर्ष से अधिक महिलाओं और 70 साल से अधिक पुरुषों को वयस्कों की तुलना में लगभग 20 फीसदी से अधिक कैल्शियम लेना चाहिए। इसके लिए अपने डाइट में दूध, दही और पनीर शामिल करें।

ये भी पढ़ें: West Bengal: Amit Shah ने बोला Mamata Banerjee पर हमला, कही ये बड़ी बात

विटामिन B12

विटामिन B12 खून और तंत्रिका कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। ये विटामिन मांस, मछली, अंडे और डेयरी जैसे खाद्य पदार्थों में मिलता है। अपने डाइट में विटामिन B12 युक्त भोजन जरूर शामिल करें।

ये भी पढ़ें: फ्रांस में अलर्ट जारी: राष्ट्रपति इमैनुएल ने किया ये बड़ा ऐलान, दुनिया में मची हलचल

ओमेगा-3

ओमेगा-3 को शरीर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है क्योंकि आपका शरीर इसे नेचुरल रूप से नहीं बना सकता है। ओमेगा-3 आंखों, दिमाग और स्पर्म सेल्स के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसके लिए डाइट में ओमेगा-3 फैटी फिश, अखरोट, कैनोला ऑयल या फ्लैक्स सीड्स जैसे खाद्य पदार्थ अपनी डाइट में शामिल करें।

ये भी पढ़ें: गृहमंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे का दूसरा दिन, दक्षिणेश्वर मंदिर पहुंचे गृह मंत्री

Newstrack

Newstrack

Next Story