×

How to Save Cooking Gas: रसोई गैस की कैसे करें बचत, आइए जाने ये कारगर उपाय

How to Save Cooking Gas: अगर आपको लगता है कि आपके घर में सबसे ज़्यादा रसोई गैस की खपत होती है तो आपको इसके लिए कुछ टिप्स अपनाने होंगे जिससे आप रसोई गैस की बचत आसानी से कर पाएंगे।

Shweta Shrivastava
Published on: 1 Aug 2023 1:00 PM GMT
How to Save Cooking Gas: रसोई गैस की कैसे करें बचत, आइए जाने ये कारगर उपाय
X
Save Cooking Gas (Image Credit-Social Media)

How to Save Cooking Gas: आम इंसान खाने से लेकर बाहर घूमने तक हर एक चीज़ में बजट का बेहद ख्याल रखता है। किसी महीने कोई बड़ा खर्चा आ जाये तो बजट बिगड़ भी जाता है। ऐसे में ज़रूरी है कि पहले से ही हर चीज़ का बजट बनाकर चला जाये लेकिन वहीँ अगर आपको लगता है कि आपके घर में सबसे ज़्यादा रसोई गैस की खपत होती है तो आपको इसके लिए कुछ टिप्स अपनाने होंगे जिससे आप रसोई गैस की बचत आसानी से कर पाएंगे।

रसोई गैस की बचत के लिए अपनाएं ये उपाय

अगर आपके घर में भी रसोई गैस की खपत ज़्यादा हो रही है तो आपको इसे थोड़ा संभलकर इस्तेमाल करने की ज़रूरत है। जहाँ आजकल गैस काफी ज़्यादा महंगी हो चुकी है वहीँ अगर आप इसका उपयोग ज़्यादा करेंगे तो आपके महीने का बजट बिगड़ भी सकता है। साथ ही ये आपकी जेब पर ज़्यादा बोझ भी डाल सकती है। ऐसे में आप कैसे इसकी बचत करते हुए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही खाना बनाते समय आप कुछ चीज़ों का विशेष ध्यान रखकर भी रसोई गैस की बचत कर सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे कुछ टिप्स अपनाकर आप रसोई गैस की बचत कर सकते हैं।

  • जब आप खाना बनाये उस समय सभी सामान जो आपको इस दौरान चाहिए वो सभी सामग्री पहले से ही सामने रख लीजिये। इससे न सिर्फ आपके समय की बचत होगी बल्कि गैस की भी बचत होगी।
  • सब्जी बनाते समय इसे कढ़ाई के बजाय प्रेशर कुकर में बनाएं। ऐसा इसलिए क्योकि अगर आप सब्ज़ी को प्रेशर कुकर में बनाएंगे तो सब्ज़ी जल्दी भी बनेगी और गैस की भी बचत होगी।
  • खाना ढककर पकाएं इससे भी गैस की अच्छी खासी बचत होती है। क्योकि वैसे तो आपकी रसोई गैस तीन गुना से भी ज्‍यादा खर्च होती है लेकिन अगर आप खाना ढककर पकाएंगे तो ये कम खर्च होगी।
  • दाल या चावल जैसे अनाज को पहले से भिगोकर बनाये इससे ये जल्दी गल जायेंगे और गैस की बचत होगी।
  • इसके साथ ही खाना जितना हो उसी हिसाब से पैन निकालें। बड़े बर्तन में खाना बनाने से उन्हें गर्म होने में ज़्यादा समय लगता है और गैस ज़्यादा खर्च होती है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story