×

अरे भाई! इंडिया में यहां फील आता है यूरोप का, जल्दी जाएं अपने पार्टनर के साथ

किसी भी कपल की नई शादी होती है तो ये ज़रूर सोचता है वो अपने हनीमून पर किसी ऐसी जगह जाएं जो उन्हें जिंदगी भर याद रहे।

Roshni Khan
Published on: 16 Nov 2019 10:41 AM GMT
अरे भाई! इंडिया में यहां फील आता है यूरोप का, जल्दी जाएं अपने पार्टनर के साथ
X

लखनऊ: किसी भी कपल की नई शादी होती है तो ये ज़रूर सोचता है वो अपने हनीमून पर किसी ऐसी जगह जाएं जो उन्हें जिंदगी भर याद रहे। लोग अक्सर सोचते हैं कि भारत में घूमने के लिए कुछ अच्छा नहीं है इसलिए वह हनीमून के लिए विदेश जाने का प्लॉन बनाते हैं। लेकिन कभी-कभी बजट की वजह से वो प्लान भी फ्लॉप हो जाता है। अगर आपको भी ऐसा ही लगता है कि भारत में हनीमून मानाने के लिए मसूरी, मनाली, गोवा और शिमला के अलावा कोई जगह नहीं है तो तो आप गलत सोचतें है।

ये भी देखें:बदमाशों ने यहां कैशियर व बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर की लाखों की लूट, मचा हड़कंप

अब शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। पिछले कुछ टाइम से अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह हनीमून कपल्स का हब बनता जा रहा है। अंडमान-निकोबार में एक बीच है जिसका नाम है राधानगर। यहां कपल्स को सुकून महसूस होता है बल्कि इसे दुनिया का बेस्‍ट बीच भी कहा गया है। यहां जाने पर आपको यूरोप जैसी फीलिंग आती है। आइए आपको बताते हैं राधानगर बीच के बारे में जिससे आपको यह समझ में आ जाएगा कि आप आपना हनीमून यहां मना सकते हैं या नहीं।

एशिया का सबसे अच्छा बीच

आप अगर अंडमान निकोबार जाने का प्लॉन बना रहे हैं तो राधानगर बीच पर जरूर जाएं। राधानगर बीच एशिया का सबसे अच्छा बीच है। यह अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के हैवलॉक आइलैंड पर स्थित है। आपको बता दें कि वहां इसे लोकल भाषा में बीच नंबर 7 कहा जाता है। इसकी खासियत सनसेट, सफेद रेत और फिरोजी नीले रंग का पानी है। यहां आने वाले टूरिस्ट और कपल्स के लिए स्नोर्कलिंग, फिसिंग गेम, स्‍वीमिंग और स्कूबा डाइविंग की सुविधा भी उप्लब्ध है। अगर आप यहां जाने के मूड में हैं तो राधानगर बीच जरूर जाएं। राधानगर बीच काफी सस्ता भी है। यहां 10 हजार रुपए में आपको ढेर सारी सुविधाएं मिलेंगी।

यह बीच काफी लंबा है

अंडमान-निकोबार में जनसंख्या बहुत कम है और हैवलॉक जैसे द्वीप पर तो और भी कम इसलिए यहां पर राधानगर जैसे बीच अनछुए हैं। पर्यटन विभाग द्वारा सही देखरेख की वजह से अभी तक सही स्थिति में भी हैं। आप इस बीच पर चार पांच किलोमीटर तक पैदल घूम सकते हैं। इस बीच पर आप सनसेट और सनराइज बढ़िया से देख सकते हैं। कपल यहां पर शाम के समय एक दूसरे के साथ टाइम बिताने और बॉन्डिंग को मजबूत करने के लिए जा सकते हैं। यह एक बेस्ट पिकनिक स्पॉट भी है।

ये भी देखें:गजब का कुंआ! पानी की जगह देता है LED, TV और कैमरा, देखने वालों की लगी भीड़

सिर्फ यही नहीं सोलो ट्रिप के शौकीनों के लिए भी यह जगह बेस्ट है। यहां आपको नेचर की खूबसूरती देखकर काफी सुकून मिलेगा। आप यहां जाने के लिए अगस्त से दिसंबर के समय प्लान बना सकते हैं। अगस्त की शुरुआत में यहां मॉनसून अपने पूरे चरम पर होता है जिसके चलते आपको यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिलेगी। यहां जाने के लिए होटल और फ्लाइट की टिकट पहले से ही बुक कर लें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story