×

Jaya Kishori: जया किशोरी ने कहा "दूसरों की मदद करते हुए यदि दिल में ख़ुशी हो, तो वही सेवा है बाकी सब दिखावा है"

Jaya Kishori: जया किशोरी जी सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं उनके भजन से लेकर उनके मोटिवेशनल सन्देश लोग काफी पसंद करते हैं। लोग उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहते हैं जिससे वो दुनिया को सकारात्मक दृष्टि से देख सकते हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 18 July 2023 3:38 AM GMT
Jaya Kishori: जया किशोरी ने कहा दूसरों की मदद करते हुए यदि दिल में ख़ुशी हो, तो वही सेवा है बाकी सब दिखावा है
X
Jaya Kishori (Image Credit-Social Media)

Jaya Kishori: जया किशोरी एक बेहद प्रसाद कथावाचन हैं उनका जीवन बचपन से ही अध्यात्म की और आकर्षित रहा उन्होंने महज़ 9 साल की उम्र से प्रवचन देना और कथा सुनना प्रारम्भ किया था। उनके विचार सभी के लिए बेहद प्रेरणादायक रहे हैं। वो जीवन की बेहद गूढ़ बातों को भी बड़ी सरलता से बयां कर देतीं हैं। व्यक्ति को आगे बढ़ने और जीवन के कठिन रास्तों पर सरलता से चलना भी वो सिखाती हैं इतना ही नहीं जो लोग बेहद नकारात्मक सोच रखते हैं उनके लिए वो समझती हैं कि इस सोच से जीवन में किस तरह की परेशानियां आ सकतीं हैं। आइये जानते हैं इसी तरह के जया किशोरी जी के विचारों को।

जया किशोरी के अनमोल विचार

जया किशोरी जी सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं उनके भजन से लेकर उनके मोटिवेशनल सन्देश लोग काफी पसंद करते हैं। लोग उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहते हैं जिससे वो दुनिया को सकारात्मक दृष्टि से देख सकते हैं।

  • महानता कभी न गिरने में नहीं बल्कि, हर बाट गिर कर उठ जाने में हैं।
  • हम बाकी सभी रिश्तों के साथ पैदा होते हैं. पर दोस्ती ही एक मात्र रिश्ता है जिसे हम खुद बनाते हैं।
  • ना किसी से ईर्ष्या, ना किसी से कोई होड़, मेटी अपनी हैं मंजिलें, मेरी अपनी दौड़।
  • जिंदगी आसान नहीं होती, इसे आसान बनाना पड़ता है, कुछ ‘अंदाज’ से, कुछ ‘नजर अंदाज से।
  • दूसरों की मदद करते हुए यदि दिल में ख़ुशी हो, तो वही सेवा है बाकी सब दिखावा है।
  • हर किसी को खुश करना शायद हमारे वश में न हो, लेकिन किसी को हमारी वजह से दुख ना पहुंचे ये तो हमारे वश में है।
  • लोग क्या कहेंगे, यह सोचकर जीवन जीते है, तो भगवान क्या कहेंगे यह सोच कर भी चला करो।
  • जीतना ही नही बल्कि कहां पर हारना है, ये जानने वाला भी महान होता है।
  • मुसीबतो से भागना, नयी मुसीबतो की निमंत्रण देने के समान है।
  • जीवन का हर एक दिन हमारे लिए एक नया जन्म है।
  • महान कार्य छोटे–छोटे कार्यो से बने होते है।
  • किसी ने कहा अच्छे कर्म करो तो स्वर्ग मिलेगा, मै कहती हूँ, माँ बाप की सेवा करो धरती ही स्वर्ग बन जायेगी।
  • जिस दिन आप बुरे विचारो के ऊपर अच्छे विचारो को रख देंगे, उस दिन आपका जीवन और भी बेहतरीन हो जायेगा।
  • आत्मविश्वास सबसे अच्छा पहनावा है।

  • सफलता हमारा परिचय दुनिया से कराती है, और असफलता हमे दुनिया का परिचय कराती है।

  • इंसान कहता है पैसा आये तो मै कुछ करके दिखाऊं, और पैसा कहता है – कुछ कर के दिखा तो मै आऊँ।

  • मनुष्य अपने विश्वास से निर्मित होता है।

  • अगर जिन्दगी मे सूकून चाहते हो तो लोगो की बातो को दिल से लगाना छोड़ दो।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story