×

महिलाओं का बड़ा राज: इस वजह से ज्यादा बोलती हैं औरते, सच जानकर रह जायेंगे आप दंग

Women Talks Too Much: आज हम आपको इस बारे में बताएँगे कि आखिर क्यों औरतों पर ये इलज़ाम लगता आया है कि वो ज़्यादा बोलतीं हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 4 July 2023 11:39 AM GMT
महिलाओं का बड़ा राज: इस वजह से ज्यादा बोलती हैं औरते, सच जानकर रह जायेंगे आप दंग
X
Women Talks Too Much (Image Credit-Social Media)

Women Talks Too Much: अक्सर हम औरतों पर ये इलज़ाम लगाया जाता रहा है कि वो बहुत बोलतीं हैं लेकिन एक शोध से इसके पीछे की सच्चाई का पता चला है। जिसे जानने के बाद आप भी दंग रह जायेंगे। क्योंकि इसकी वजह औरते स्वयं नहीं हैं बल्कि इसकी वजह कुछ और ही है। वहीँ आज हम आपको इस बारे में बताएँगे कि आखिर क्यों औरतों पर ये इलज़ाम लगता आया है कि वो ज़्यादा बोलतीं हैं।

क्यों ज़्यादा बोलतीं हैं औरतें

एक शोध में सामने आया है कि महिलाओं के ज़्यादा बोलने की वजह उनके मस्तिष्क में मौजूद प्रोटीन है। जो उन्हें ज़्यादा बोलने को प्रेरित करता हैं। जिसकी वजह से वो पुरुषों के मुकाबले ज़्यादा वर्बल होतीं हैं। दरअसल मानव संचार के बारे में आए दिन कई शोध हुए हैं जिससे नए नए खुलासे होते रहते हैं। वहीँ ये तो हम सभी भली प्रकार से जानते हैं कि अपनी बात को किसी तक पहुंचे के लिए हमे संचार की ज़रूरत होती है।

आता है कि महिलाएं क्यों ज़्यादा बात करतीं यहीं तो इसमें शोध हुए हैं वहीँ एक शोध से ये बात स्पष्ट हुई है कि महिलाएं ज़्यादा इसलिए बिल्टी हैं क्योकि महिलाओं के मस्तिष्क में भाषा प्रोटीन का स्तर अधिक होता है। साथ ही इस शोध ये एक अकड़ा भी सामने आया है जिसमे ये बताया गया है कि महिलाएं प्रतिदिन औसतन 20,000 शब्द बोलती हैं, जो एक औसत पुरुष की तुलना में लगभग 13,000 शब्द ज़्यादा है।

इतना ही नहीं शोध में ये भी कहा गया है महिलाएं आम तौर पर काफी तेज़ी से बात करतीं हैं। साथ ही वो बातचीत करने में पुरूषों के मुकाबले ज़्यादा दिमागी शक्ति खर्च करती हैं। पता चला है कि FOXP2 नामक प्रोटीन उन्हें ज़्यादा बोलने के लिए प्रेरित करता है। साथ ही शोधकर्ताओं ने लड़कियों के दिमाग में 30% अधिक FOXP2 पाया। इसके साथ ही कई वैज्ञानिकों ने ये भी दावा किया कि इससे उन्हें ये भी पता चला है कि महिलाएं छोटी-छोटी बातों में इतनी बेहतर क्यों होती हैं।

वैसे आपको बता दें कि ऐसा नहीं है कि पुरुष ज़्यादा बात नहीं करते वो भी कुछ चीज़ों पर ज़्यादा बात करते हैं लेकिन कुछ ही चीज़ों में। कहा जाता है कि पुरुषों के लिए, बात करना तथ्यों और सूचनाओं को लेकर बात करना है। उन्हें अपने बारे में बात करना किसी चीज़ के बारे में अपने एक्सपेरिएंस शेयर करना शामिल हो सकता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story