×

Krishna Janmashtami2023: जन्माष्टमी में करीये भगवान् श्री कृष्ण को प्रसन्न, लड्डू गोपाल को लगाइये इन चीज़ों का भोग

Krishna Janmashtami 2023 Puja Vidhi: इस दिन कृष्ण भगवान् के रूप में लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं साथ ही उन्हें भोग भी लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें किस चीज़ का भोग लगाना चाहिए? आइये जानते हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 3 Sep 2023 12:45 AM GMT
Krishna Janmashtami2023: जन्माष्टमी में करीये भगवान् श्री कृष्ण को प्रसन्न, लड्डू गोपाल को लगाइये इन चीज़ों का भोग
X
Janmashtami 2023 (Image Credit-Social Media)

Krishna Janmashtami 2023 Puja Vidhi: श्री कृष्ण जन्माष्टमी अब कुछ ही दिन दूर है इस दिन भगवन कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है और उनके जन्मोत्सव को पूरे धूम धाम से मनाया जाता है। भारत के उत्तरी भाग में इस पर्व को काफी हर्षोल्लास से मनाया जाया है। ये भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि मनाया जाने वाला त्योहार है। साथ ही लोग इस दिन कृष्ण भगवान् के रूप में लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं साथ ही उन्हें भोग भी लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें किस चीज़ का भोग लगाना चाहिए? आइये जानते हैं।

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाए इन चीज़ों का भोग

हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक जन्माष्टमी इस साल 6 और 7 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन सभी व्रत रखते हैं और रात को 12 बजे भगवान् का जन्म किया जाता है उनकी आरती गायी जाती है और उन्हें कई तरह की चीज़ों का भोग भी लगाया जाता है। लेकिन साथ ही कुछ ख़ास चीज़ें ऐसे भी हैं जिनका ध्यान से भोग आपको लगाना चाहिए जिससे आपके घर में सुख समृद्धि आती है। साथ ही भगवान् कृष्ण प्रसन्न भी होते हैं। उनके आशीर्वाद के साथ साथ भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होतीं हैं। वहीँ भोग लगते समय याद रखें कि इसमें तुलसी की पत्तियां अवश्य अर्पित करें।

धनिया पंजीरी

जन्माष्टमी के अवसर पर आप भगवान् कृष्ण को पसंद कई चीज़ों का भोग लगा सकतीं हैं जिसमे से एक है धनिया पंजीरी। जो धनिया पाउडर, ड्राइफ्रूट्स और मिश्री/चीनी को साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। साथ ही इसे सेहत के हिसाब से काफी फायदेमंद माना जाता है।

खीर

भगवान श्रीकृष्ण को खीर भी काफी पसंद आती है। जिससे जुडी कई पौराणिक कथाएं भी काफी प्रचलित हैं यही वजह है कि जन्माष्टमी के दिन दूध और चावल से बनी स्वादिष्ट खीर को लड्डू गोपाल को भोग लगाते हैं वहीँ कुछ लोग तो ठाकुर जी के बाल रूप को इस खीर में नहलाते भी हैं।

मावा लड्डू

जन्माष्टमी पर मावा लड्डू भी लड्डू गोपाल को भोग लगाना शुभ माना जाता है। साथ ही ये लड्डू बाल गोपाल को काफी पसंद आते हैं। इस दिन आप भगवान् को मावा लड्डू बनाकर उन्हें भोग लगाकर सभी को प्रसाद के रूप में भी बाँट सकतीं हैं।

माखन-मिश्री

श्रीकृष्ण को कई नामों से पुकारा जाता है वहीं उन्हें माखनचोर भी कहा जाता था। उन्हें माखन अति प्रिय है वहीँ अगर आप माखन-मिश्री का उन्हें भोग लगते हैं तो भगवान् अति प्रसन्न होते हैं।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story