×

मेकअप एक्सपर्ट के बिना चंद मिनटों में पाएं स्‍मोकी लुक वाली आंखें, जानें टिप्स

आंखों से किसी के दिल में आसानी से उतरा जा सकता है। और आंखों से ही आप किसी को भी दीवाना बना सकती है। आंखें खूबसूरत होतो सोने पर सुहागा ना हो कोई बात नहीं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 27 Aug 2020 5:51 PM GMT
मेकअप एक्सपर्ट के बिना चंद मिनटों में पाएं स्‍मोकी लुक वाली आंखें, जानें टिप्स
X
स्मोकी आइज

लखनऊ : आंखों से किसी के दिल में आसानी से उतरा जा सकता है। और आंखों से ही आप किसी को भी दीवाना बना सकती है। आंखें खूबसूरत होतो सोने पर सुहागा ना हो कोई बात नहीं। आप के लिए ब्यूटी एक्सपर्ट आंखों को आकर्षक और सुन्दर दिखाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग करते रहते हैं। इनमें से भी एक है ब्राउन स्मोकी आइज।

अगर आपको आंखों को नेचुरल कलर्स से हाईलाइट करना पसंद है तो ब्राउन स्मोकी आइज मेकअप को आजमा सकती हैं। यह मेकअप आसान है और हर तरह के परिधान पर अच्छा लगता है। अगर आप किसी शादी या पार्टी में जा रही हैं तो उसके लिए यह लुक तो काफी अच्छा रहेगा। जानते हैं कि बिना किसी एक्सपर्ट की मदद के आप अपनी आंखों को स्मोकी लुक दे सकते हैं।

यह पढ़ें...जिन महिलाओं की आइब्रो होती है ऐसी, वो जीवनसाथी के लिए होती हैं भाग्यशाली

सबसे पहले प्राइमर

इसके लिए आप सबसे पहले प्राइमर लगाएं। आईलिड पर ब्राउन आईशैडो की मदद से स्मोकी आइज बनाने की शुरुआत करें। इसके बाद अच्छी तरह ब्लेंड करना जरूरी है।आप ब्राउन शैडो के ऊपर गहरे मरून रंग के आईशैडो का एक कोट लगाएं और इसे हल्के हाथों से ब्लेंड करें। ध्यान रखें कि ब्लेंड करने में जल्दीबाजी या लापरवाही न करें।

eyes

आईलाइनर से लाइन

अब जेल आईलाइनर से लाइन से लाइन बनाएं। पेंसिल काजल से उसके ऊपर लाइन बनाएं और स्मोकी इफेक्ट के लिए स्मज करें। इस काम को सावधानीपूर्वक करना होता है।इसके बाद अब बारी आती है भौहों की। इन्हें ब्रश करें और खाली जगहों को आइब्रो पेंसिल से भरें। इसमें भी सावधानी जरूरी होती है। अगर आप नहीं कर सकती हैं तो घर में किसी से मदद भी ले सकती हैं।

यह पढ़ें...बच्चों को Kiss करना हो सकता है खतरनाक, ये बातें जानकर नहीं करेंगे ऐसा

eyes

वॉटरलाइन

आप चाहें तो वॉटरलाइन पर काजल लगाकर आंखों को और उभार सकती हैं। इससे लुक अच्छा आएगा। अगर आंखें ज्यादा छोटी हैं तो यह जरूर करें।

स्मोकी इफेक्ट

स्मोकी इफेक्ट को उभारने के लिए हल्का-सा ब्राउन आईशैडो निचली लैशलाइन पर लगाया जा सकता है। आईलैश कलर की मदद से पलकों को कलर करें और इसके बाद मस्कारा लगाएं। फिर आप खुद को शीशे में एक बार जरूर निहारें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story