×

BEAUTY TIPS: सुबह होते ही करें ये काम, चेहरा दिखेगा खिलाखिला और बेदाग

 बेदाग और खिलाखिला चेहरा हर किसी चाहत होती है। लेकिन नसीब वालों  यह मिलता है। लेकिन आप खुद अपने चेहरे को बेदाग बना सकती है।  चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए हर रोज ना जाने कितने महंगे और कॉस्मेटिक की मदद लेती है महिलाएं, लेकिन रोजाना इन सब को छोड़ कर अगर प्राकृतिक चीजों की मदद ली जाए

suman
Published on: 30 Jun 2020 5:39 PM GMT
BEAUTY TIPS:  सुबह होते ही करें ये काम, चेहरा दिखेगा खिलाखिला और बेदाग
X

लखनऊ: बेदाग और खिलाखिला चेहरा हर किसी चाहत होती है। लेकिन नसीब वालों यह मिलता है। लेकिन आप खुद अपने चेहरे को बेदाग बना सकती है। चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए हर रोज ना जाने कितने महंगे और कॉस्मेटिक की मदद लेती है महिलाएं, लेकिन रोजाना इन सब को छोड़ कर अगर प्राकृतिक चीजों की मदद ली जाए तो चेहरे पर बेहतरीन निखार आसानी से पाया जा सकता हैं। जिन्हें रोजाना सुबह के समय किया जाए तो खूबसूरत त्वचा की चाहत को पाना आसान हो जाता हैं। जानते हैं इन उपायों के बारे में।

यह पढ़ें....आंखों में नहीं लगेगा कभी चश्मा, बढ़ेगी रोशनी, सिर्फ करना होगा ये काम

ग्लिसरीन, स्‍किन को पूरी तरह से हाइड्रेटेड रखता है। एक कटोरे में थोड़ा सा गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर उसमें ग्लिसरीन डालकर पेस्‍ट बना सकती हैं। फिर इसे एक छोटी बोतल में स्थानांतरित करें और इसे ठंडे स्थान पर स्टोर करें। चेहरे को धोने और फेस पैक लगाने के बाद आप ग्‍लिसरीन को चेहरे पर लगा सकती हैं। अगर आपको मुंहासे हैं, तो इसे रोज़ाना चेहरे पर लगाएं। ऐसा माना जाता है कि ग्लिसरीन पिंपल्स के कारण होने वाले निशान को दूर कर सकता है।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए सबसे अच्‍छी होती है। यह चेहरे को पूरी तरह से साफ कर देती है। अपने चेहरे को पहले साफ करें और फिर इसके बाद प्राकृतिक फेस पैक को लगाएं। मुल्तानी मिट्टी चेहरे से सभी प्रकार की गंदगी और धूल को हटा सकती है। बेहतर परिणाम के लिए इस फेस पैक में थोड़ा शहद भी मिला सकती हैं।

यह पढ़ें....PM इमरान का बड़ा दावाः आतंकी हमले पर कही ये बात, बोले- भारत से बच गए

चेहरा धोना

हर सुबह उठने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। यहां तक कि अगर आप घर से बाहर कदम नहीं रख रही हैं, तो भी अपना चेहरा धोना और उसे साफ रखना, प्राकृतिक रूप से चमक को बढ़ाता है। चेहरे को धोने से पूरी रात त्वचा पर बनने वाले अतिरिक्त तेल को साफ किया जा सकता है। मगर हां, हमेशा याद रखें कि कभी भी अपने चेहरे पर नहाने वाले साबुन के इस्तेमाल से साफ न करें।

suman

suman

Next Story