×

तो अब शारीरिक संबंध का आनंद उठाने वाली महिलाएं हो रही कम, ये है वजह

महिलाओं की उम्र जैसे-जैसे बढ़ने लगती है उनकी शारीरिक संबंधों को लेकर रुचि कम होने लगती है। हालांकि इस बात के पीछे कई कारण हैं, जो इस प्रकार हैं- साथी की कमी, महिला का विधवा हो जाना, मासिक धर्म का बन्द होना, साथी का खराब स्वास्थ्य और रिश्ते से संबंधित कारण।

Vidushi Mishra
Published on: 21 July 2019 12:35 PM GMT
तो अब शारीरिक संबंध का आनंद उठाने वाली महिलाएं हो रही कम, ये है वजह
X
lifestyle

नई दिल्ली : महिलाओं की उम्र जैसे-जैसे बढ़ने लगती है उनकी शारीरिक संबंधों को लेकर रुचि कम होने लगती है। हालांकि इस बात के पीछे कई कारण हैं, जो इस प्रकार हैं- साथी की कमी, महिला का विधवा हो जाना, मासिक धर्म का बन्द होना, साथी का खराब स्वास्थ्य और रिश्ते से संबंधित कारण।

ये हैं रिसर्च

एक रिसर्च 'मेनोपॉज: द जर्नल ऑफ द नॉर्थ अमेरिकन मेनोपॉज सोसायटी' के अध्ययन के मुताबिक, महिलाओं को उम्र के चलते शारीरिक संबंध बनाने में रुचि कम होती जा रही है। साथ ही मासिक धर्म बन्द होनें के बाद शारीरिक संबंध का आनंद उठाने वाली महिलाओं की संख्या और भी कम है।

यह भी देखें... बिहार: कई जेलों पर ताबड़तोड़ छापे, मोबाइल समेत कई गैरकानूनी सामान बरामद

रिसर्च के अध्ययन में मासिक धर्म बन्द हो जाने के बाद महिलाओं में इस बात का निरीक्षण किया गया कि किस तरह से रिश्तों में निकटता, स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक कारक इन महिलाओं में शारीरिक संबंध को प्रभावित करती है।

रिसर्च के नॉर्थ अमेरिकन मेनोपॉज सोसायटी की चिकित्सा निदेशक स्टेफनी फ्यूबियन का कहना है कि "उम्र बढ़ने पर यौन स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां महिलाओं में मामूली है और पार्टनर भी महिलाओं की यौन गतिविधि और संतुष्टि में एक प्रमुख कारक निभाते हैं।"

ये भी हैं कारण...

फ्यूबियन ने आगे कहा, "इसके अलावा मासिक धर्म के बन्द होने संबंधी समस्याएं जैसे कि शरीर के अंदरूनी हिस्से में सूखापन और संबंध बनाने के दौरान दर्द, इनकी पहचान भी यौन गतिविधि को प्रभावित करने वाले कारकों के रूप में की गई है। प्रभावपूर्ण चिकित्सकीय सुविधाओं के उपलब्ध होने के बावजूद कुछ ही महिलाएं इनसे संबंधित ट्रीटमेंट करवाती हैं।"

रिसर्चर ने अध्ययन किया कि कैसे और क्यों मासिक धर्म के बंद होने के दौरान और इसके बाद महिलाओं में शारीरिक संबंध बनाने में रुचि घटने लगती है।

यह भी देखें... मर्द हो तो जान लो! शादीशुदा महिलाएं ऐसे लड़कों से ही करती हैं प्यार

इस अध्ययन को करने के लिए बहुत से कारणों पर रिसर्च किया गया जैसे कि अचानक से बॉडी का टेंपरेचर बढ़ जाना, नींद में कम आना, बॉडी के अंदरूनी पार्टस में सूखापन और शारीरिक संबंध बनाते समय होने वाला दर्द।

आपको बता दें, नहीं तो इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं अलग-अलग मनोसामाजिक बदलाव, मासिक धर्म बंद होने के बाद जिसका होना सामान्य बात है। इसमें बॉडी की बनावट को लेकर बहुत परेशान होना, आत्म-विश्वास और कथित वांछनीयता, तनाव, मूड में परिवर्तन और सम्बन्धी रिश्ते को लेकर कारण शामिल हैं।

ब्रिटेन के ओवेरियन कैंसर ट्रायल के परीक्षण में शामिल मासिक धर्म बंद होने के बाद वाली महिलाओं के आंकड़े हैं और निष्कर्षो से यह पता चलता है कि वार्षिक स्क्रीनिंग के शुरू होने से पहले केवल आधी महिलाएं ही यौन संबंधी क्रियाविधियों में एक्टिव होती हैं। और समय के साथ-साथ इन महिलाओं की शारीरिक क्रियाविधियों में कमी पाई गई।

यह भी देखें... इंटरनेट पर प्रियंका और पति के लीक हुए ऐसे सीन, मची भसड़

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story