×

आज का ज्ञान सिर्फ लड़को के लिए ! रिलेशनशिप में दे इन 4 बातों का ध्यान

आज कल लड़के-लड़कियों को बहुत जल्द ही प्यार हो जाता है। रिलेशनशिप में आने से पहले लड़के लड़कियों की पसंद और न पसंद का बहुत ही ज्यादा ख्याल रखते हैं। इसके साथ ही हर लड़का यही चाहता है कि उसकी पार्टनर हमेशा खुश रहे, जिसकी वजह से वे हर संभव कोशिश करते हैं।

Roshni Khan
Published on: 31 July 2019 9:34 AM GMT
आज का ज्ञान सिर्फ लड़को के लिए ! रिलेशनशिप में दे इन 4 बातों का ध्यान
X

लखनऊ: आज कल लड़के-लड़कियों को बहुत जल्द ही प्यार हो जाता है। रिलेशनशिप में आने से पहले लड़के लड़कियों की पसंद और न पसंद का बहुत ही ज्यादा ख्याल रखते हैं। इसके साथ ही हर लड़का यही चाहता है कि उसकी पार्टनर हमेशा खुश रहे, जिसकी वजह से वे हर संभव कोशिश करते हैं। शुरुआत में तो एक दुसरे की सारी चीजे पसंद आती है लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता जाता है वैसे ही लड़को को या लड़कियों को एक दुसरे की खामियां नज़र आने लगती हैं।

ये भी देखें:अब्दुल्ला आजम पुलिस हिरासत में, पड़ गयी बदसलूकी भारी

बात करे एक रिलेशनशिप की तो अक्सर देखा जाता है की इसमें लड़कियां डोमीनेटिंग होती है और ये कहना गलत भी नहीं होगा। टाइम के साथ-साथ लड़कों का ध्यान अपनी पार्टनर से हटने लगता है और जाने अनजाने में वे कई गलतियां कर देते हैं। जिस वजह से दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा भी शुरू हो जाता है। इन्ही गलतियों की वजह से लड़कियों के मन में अपने पार्टनर को लेकर गलत ख्याल आने लगते हैं और वे ब्रेकअप तक की बात भी सोचने लगती हैं। ऐसे में हर लड़के को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे वह अपना रिश्ता हमेशा खूबसूरत बनाने में सफल रहे। तो आज हम आपको बताते है कुछ ऐसी खास बातें जिससे आप लड़के ना करके अपने रिलेशनशिप को अच्छे से चला सकते है।

ये भी देखें:मानसून में कपड़े सुखाने में होती है दिक्कतें तो अपनाएं ये आसान उपाय

मैसेज का रिप्लाई नहीं देना

अगर आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी आपको मैसेज कर रही है, तो आप उसके मैसेज का रिप्लाई नहीं देते हैं, तो उसको यह बात बहुत बुरी लगती है। हालांकि, अगर ऐसा एक या दो बार हो तो उन्हें एतराज नहीं होता है, लेकिन अगर आप बार बार ऐसा करते हैं, तो उनके मन में असुरक्षा की भावना जाग्रत हो जाती है, जिससे वे आप से लड़ने लगती हैं और कई बार तो उन्हें ऐसा लगने लगता है कि आप उन्हें धोखा दे रहे हैं और फिर वे आप से ब्रेकअप करने की बात भी करने लगती हैं।

ये भी देखें:उन्नाव रेप केस : न्याय की मांग को लेकर गांधी प्रतिमा पर उपवास पर बैठे कांग्रेसी

मेकअप के बारे में गॉसिप करना

लड़कियों को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं होती है कि उनका पार्टनर उसके मेकअप के बारे में गॉसिप करे, क्योंकि लड़कियों को मेकअप करना बहुत पसंद आता है, ऐसे में अगर आपने उनके मेकअप को लेकर कुछ गलत बोल दिया तो समझ लीजिए आपकी खैर नहीं है और वे आपसे ब्रेकअप करने में जरा भी नहीं सोचेंगी। ऐसे में जब वे मेकअप करके आएं, तो आपको उनकी तारीफ करनी चाहिए।

ये भी देखें:स्कूल वैन की हड़ताल होने से परिजनों को अपने वाहन से बच्चों को लेने आना पड़ा

झूठ बोलना

यूं तो झूठ किसी भी रिश्ते के लिए खतरनाक होता है, लेकिन कई बार आपने पार्टनर को खुश रखने के लिए झूठ बोल देते हैं और फिर आपकी यह आदत हो जाती है, लेकिन ज्यादा झूठ आपके रिश्ते को खत्म कर देती है और लड़कियों को झूठ सुनना बिल्कुल पसंद नहीं होता है, जिसकी वजह से आपको उनसे झूठ नहीं बोलना चाहिए।

ये भी देखें:रामपुर SP बोले- अब्दुल्ला खान को तलाशी में बाधा डालने पर लिया हिरासत में

गंभीरता से नहीं लेना

जब लड़कियां किसी टॉपिक पर सीरियस होकर बात कर रही हैें और आप उनके बात को सीरियस नहीं लेते हैं, तो उन्हें बहुत बुरा लगता है और वे आपसे नाराज़ हो जाती हैं। हालांकि, वे कभी बताती नहीं है, लेकिन अगर आप बार बार ऐसा करते हैं, तो आपका रिश्ता खतरे में पड़ सकता है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story