×

Republic Day Special:बच्चों से कराएं कुछ क्रिएटिव, ऐसे सिखाएं ग्रीटिंग कार्ड्स बनाना

कलरफुल शीट लें। इसे भी बीच में से फोल्ड करके बराबर आकार दें। अब ट्राई कलर की शीट को लेकर इसे बैलून शेप में काट लें।

suman
Published on: 23 Jan 2021 1:19 PM GMT
Republic Day Special:बच्चों से कराएं कुछ क्रिएटिव, ऐसे सिखाएं ग्रीटिंग कार्ड्स बनाना
X
बच्चों से बनवाएं ऐसे Greeting Cards रिपब्लिक डे पर

लखनऊ : गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाते है। इसी दिन हमारा देश गणराज्य बना था। इस मौके पर पूरे देश झंडातोलन के साथ झांकियां निकाली जाती है। और हम सब एक दूसरें के विश करते है। इस बार कोरोना के चलते गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूलों में ज्यादा एक्टिविटीज नहीं होंगी क्योंकि कोरोना का भय अभी गया नहीं है।

ज्यादातर बच्चे घर में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं इसलिए बच्चों को इस दिन का महत्व बताने के लिए घर पर ही कुछ क्रिएटिव काम करवा सकते हैं। इस बार रिपब्लिक डे पर बच्चों को घर में क्राफ्ट एक्टिविटीज सिखाएं। इस बार गणतंत्र दिवस पर बच्चों को ग्रीटिंग कार्ड बनाना सिखाएं।और इसे देकर ही विश करने को बोले।

ऐसे बनाए कार्ड

सबसे पहले व्हाइट या ट्राई कलर में से किसी एक रंग की मीडियम आकार की शीट लें और उसे बीच में बराबर फोल्ड कर लें। बाहर हल्की पेटिंग करें और हाथ से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं लिखें। कलरफुल शीट लें। इसे भी बीच में से फोल्ड करके बराबर आकार दें। अब ट्राई कलर की शीट को लेकर इसे बैलून शेप में काट लें।

यह पढ़ें...भाजपा ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप मे मनाया

republic day

कुछ पंक्तियां लिखें

पहली फोल्ड की शीट के अंदर देश भक्ति से जुड़ी कुछ पंक्तियां लिखें। अब धागा लेकर कटिंग किए बैलून जोड़ते जाएं। एक साइड पर ऑरेंज या अन्य मैचिंग कलर में एक पैच कटिंग करें जिस पर आप हैप्पी रिपब्लिक डे लिख दें।

एक-एक बैलून शीट

उसके बाद ग्लू की मदद से एक-एक बैलून शीट के बाहरी तरफ ऊपरी तरफ से जोड़ते जाएं और धागा नीचे छोड़ते जाएं। कटिंग किए पैच पर सारे धागे अटैच करें और पेंट को शीट के निचले हिस्से पर सैट करें जैसा तस्वीर में दिखाया गया है। ग्रीटिंग कार्ड तैयार है। इसे आप जानकारों को भेज सकते हैं।

republic day

यह पढ़ें...सिद्धार्थनगर में विश्व की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा, लोगों ने नेताजी को किया नमन

अशोक चक्र बनाकर डेकोरेट करें

रिश्तेदार व दोस्तों को गणतंत्र दिवस के मौके पर घर के बने कार्ड भी भेज सकते हैं। इसके लिए एक व्हाइट सख्त पेपर को बीच में से फोल्ड करें। अब आगे ऊपर और नीचे वाले हिस्से को बराबर से संतरी और हरा कलर से पेंट करें। आप इसके ऊपर डिजाइनिंग पेपर काटकर भी लगा सकते हैं। सेंटर में अशोक च्रक बनाएं। अब इसे अपनी पसंद से डैकोरेट करें।

महत्व को समझाएं

इसके अलावा बच्चों को इतिहास के बारे में भी जानकारी दें। उन्हें बताएं कि 1950 में हमारे देश में सबसे पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया था और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पहले राष्ट्रपति के तौर पर चुने गए थे। ऐतिहासित इमारतों के बारे में बताएं और उन्हें म्यूजियम के बारे में भी जानकारी दें।

suman

suman

Next Story