×

इन बर्तनों में बनाते हैं खाना और नहीं आता इस्तेमाल करना तो हो सकता है जानलेवा

आजकल लोग कपड़े से लेकर किचेन तक ट्रेंडी व स्टाइलिश हो गए है। जैसे अपने फैशन पर ध्यान देते है वैसे ही किचेन में बर्तनों पर भी। आज हर गृहणी की पहली पसंद नॉनस्टिक हैं। कम तेल में ठीक से बना हुआ खाना, खासकर सब्जियों के लिए नॉनस्टिक सबकी पसंद बन गए हैं। नॉनस्टिक बर्तनों पर कैमिकल कोटिंग लगी रहती है,

suman
Published on: 28 Jan 2020 3:45 AM GMT
इन बर्तनों में बनाते हैं खाना और नहीं आता इस्तेमाल करना तो हो सकता है जानलेवा
X

जयपुर: आजकल लोग कपड़े से लेकर किचेन तक ट्रेंडी व स्टाइलिश हो गए है। जैसे अपने फैशन पर ध्यान देते है वैसे ही किचेन में बर्तनों पर भी। आज हर गृहणी की पहली पसंद नॉनस्टिक हैं। कम तेल में ठीक से बना हुआ खाना, खासकर सब्जियों के लिए नॉनस्टिक सबकी पसंद बन गए हैं। नॉनस्टिक बर्तनों पर कैमिकल कोटिंग लगी रहती है, जरा-सी लापरवाही से इस कोटिंग के हटने का खतरा रहता है।

नॉनस्टिक बर्तनों का इस्तेमाल करना जितना आसान होता है, उतना ही आसान उनका खराब होना भी होता है। स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठाने के लिए नॉन-स्टिक कुकवेयर की देखभाल ज़रूरी है। तो जानते हैं कुछ आसान तरीक़े जिनकी मदद से अपने कुकवेयर की देखभाल कर उन्हें नए जैसा बना सकते हैं।

यह पढ़ें...आयुष्मान खुराना के इतने छोटे बेटे ने ‘गे’ पर दिया ऐसा रिएक्शन, मां ताहिरा रो पड़ी

*नॉन-स्टिक पैन में खाना हिलाने, उलट-पुलट करने, खाना को खरोंचनें, खाना को मिलाने के लिए किसी मेटल के चम्मच या कढ़छी का इस्तेमाल न करें। सबसे अच्छा है लकड़ी, प्लास्टिक या सिलिकॉन के बर्तन इस्तेमाल करना। कई कम्पनियाँ सिलिकॉन व्हिस्क बना रहे हैं खाना जल्दी मिलाने के लिए। र्फाक से खाना पलटने पर पैन में स्क्रैच पड़ सकते हैं।

*नॉनस्टिक बर्तनों को बाद में साफ करने के लिए सिंक में इकट्ठा करने की जगह, उसे तुरंत ही साफ करके अलग रख दें। नॉनस्टिक पैन और तवे की सफाई के लिए हल्के साबुन और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। नॉनस्टिक बर्तनों के लिए नायलॉन और स्टील के जूने का इस्तेमाल भूलकर भी न करें। इसके लिए स्पंज वाले पैड का इस्तेमाल करें। बर्तन धोने के बाद इसे साफ कपड़े से पोंछकर रख दें।

*खाना पकाने की शुरआत करने से पहले आप जैसे दूसरे बर्तनों को गर्म करते हैं, वैसे नॉन-स्टिक कुकवेयर को गर्म न करें। ऐसा करने से आपके नॉन-स्टिक कुकवेयर की कोटिंग ख़राब होकर इससे टॉक्सिक केमिकल बाहर निकलते हैं, और यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हैं। इसलिए हमेशा नॉन-स्टिक कुकवेयर को गर्म करने से पहले उनमें तेल की बूंदें डालें। साथ ही, ज़्यादा तेल का इस्तेमाल न करें; नॉन-स्टिक कुकवेयर कम तेल में खाना पका सकता है। खाना पकाते वक़्त धीमी या मध्यम आंच पर गर्म करें।

यह पढ़ें...बेस्ट पापा बनने के लिए करें ये TIPS फॉलो, बच्चा कहेगा आप है उसके रियल ‘हीरो’

*नॉन-स्टिक कुकवेयर में खाना पकाने के बाद इन्हें जल्द से जल्द धोएं। ऐसा न करने पर कुकवेयर के तले पर भूरे रंग की परत जम जाएगी और कुकवेयर ख़राब भी हो सकते हैं। साथ ही, कुकवेयर को हमेशा हाथ से धोएं।

*ज़्यादातर नॉन-स्टिक कुकवेयर और किचनवेयर के लिए डिशवाशर डिटरजेंट ख़राब होता है। बेकवेयर जिसमें खरोच होते हैं ठीक तरह से सूखते नहीं है और इसके कारण जंग पकड़ लेते हैं।

suman

suman

Next Story