×

The Great Khali Wife: बॉलीवुड हीरोइन भी फेल, ऐसी खूबसूरत है "द ग्रेट खली" की पत्नी, कपल में है बेशुमार प्यार....

The Great Khali Wife: खली एक ऐसे रेसलर है जिन्होंने भारत का नाम विदेशों में भी कई स्टेज पर ऊंचा करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। आपको बता दें, यह दिग्गज खिलाड़ी रेसलर अब डब्ल्यूडब्ल्यूई को छोड़कर रेसलिंग की दुनिया से संन्यास ले चुके है।

Yachana Jaiswal
Published on: 1 July 2023 3:06 AM GMT
The Great Khali Wife: बॉलीवुड हीरोइन भी फेल, ऐसी खूबसूरत है द ग्रेट खली की पत्नी, कपल में है बेशुमार प्यार....
X
The Great Khali Wife (Pic Credit -Social Media)

The Great Khali Wife: WWE के डेंजरस और बड़े पर्सनैलिटी रेसलर द ग्रेट खली की पत्नी खूबसूरती में बॉलिवुड हीरोइनों को भी टक्कर देती है। ऐसी खूबसूरती और सादगी की हर कोई देखे तो देखता रह जाए। अपनी शांत और सरल अदाओं से सबको घायल कर दें ऐसी पर्सनैलिटी है "द ग्रेट खली" की पत्नी। खली एक ऐसे रेसलर है जिन्होंने भारत का नाम विदेशों में भी कई स्टेज पर ऊंचा करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। आपको बता दें, यह दिग्गज खिलाड़ी रेसलर अब डब्ल्यूडब्ल्यूई को छोड़कर रेसलिंग की दुनिया से संन्यास ले चुके है।

अब अपने परिवार के साथ प्राइवेट लाइफ में समय बिताने में लगे हुए है। उनके सन्यास लेने के बाद भी खली की लोकप्रियता बिल्कुल भी कम नहीं हुई है। अभी भी लोग खली के बारे में जानना चाहते है। उनके फैंस फॉलोइंग में बने हुए है। आजकल खली एक बार फिर से चर्चे में आ चुके है। इस बार उनके चर्चे में आने की वजह उनकी पत्नी है।

सोशल मीडिया पर खली और उनकी पत्नी की फोटोज को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही खूब शेयर भी हो रहा है। लोग खली की पत्नी की खूबसूरती की बलाएं ले रहे है। कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है। हाल ही में खली के पत्नी की फोटो देखने को मिल रही है। wwe में एक बेहतर मुकाम मिलने के बाद यह रेसलर अब अपनी निजी जिंदगी को एंजॉय कर रहा है। उनके परिवार में उनकी पत्नी और छोटी सी बेटी के फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। जिससे लोग उनकी खूबसूरती की मिशाल दे रहे है।

कौन है द ग्रेट खली की "खूबसूरत पत्नी"

द ग्रेट खली ने साल 2002 में शादी की थी। उनकी पत्नी का नाम हरविंदर है। हरविंदर से शादी करने के बाद से ही द ग्रेट खली को अपने रेसलर के करियर में नई ऊंचाईयां मिली। खली का कहना है आज वो जिस भी मंज़िल को पा पाए है उसमें उनकी पत्नी का रोल इंपोर्टेंट रहा है। हरविंदर कौर की खूबसूरती के बारे में बताए तो पहले आप जान ले हरविंदर जालंधर शहर से बेलोंग करती है। वह पंजाबी कुड़ी है, साथ ही हमेशा से सादगी और सरलता में ही रहना पसंद करती है। खली शादी शुदा जिंदगी को लेकर काफी भाग्यशाली है कि उनकी जिंदगी में हरविंदर जैसी खूबसूरत पत्नी मिली है जो हर कदम पर खली का साथ निभाती है। खुद द ग्रेट खली मानते हैं कि जब से उन्होंने हरमिंदर कौर के साथ शादी की है तब से उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल गई है।

शादी के 12 साल बाद बेटी की खुशी मिली

पिछले 20 सालों से द ग्रेट खली और हरविंदर एक दूसरे के साथ बहुत ही खूबसूरत जिंदगी बिता रहे हैं इनके शादी के लगभग 12 साल बाद दोनों की एक प्यारी सी बेटी हुई है। जिसका ख्याल दोनों मिलकर खूब अच्छे से रखते हैं। बेटी की परवरिश यह दोनों मिलकर कर रहे है।खली अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं। हरविंदर की तारीफ लोग जमकर कर रहे है। कई बार दोनों को एक साथ देखा गया है, जहाँ वे बहुत खुश नजर आ रहे थे। ऐसी ही फोटोज भी वायरल हो रही है।

निजी जिंदगी में बहुत रोमांटिक मिजाज़ है खली का

द ग्रेट खली की खूबसूरत पत्नी हरमिंदर कौर को जब भी कोई पहले बार देखेगा तो तारीफ करता रह जायेगा। वह अपनी सादगी वाली खूबसूरती से अट्रैक्शन का सेंटर बनती है। लोग जमकर उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। खली ने अपने एक इंटरव्यू में बात करने के दौरान बताया था। खली अपनी वाइफ से बहुत प्यार करते है। अपने निजी जिंदगी में बहुत ही रोमांटिक मिजाज़ से रहते है। अपनी वाइफ को सरप्राइज करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते है। अक्सर wife के लिए सरप्राइस प्लान करते रहते हैं। खली अपनी वाइफ फैमिली के साथ पब्लिक प्लेस में जाने से बचते है।वह अपनी निजी जिंदगी को दुनिया के नजर से बचाकर रखने में यकीन करते है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story