×

इसलिए लड़कियों की नहीं होतो शादी, वजह आपके होश उड़ा देगी

हम चाहे जितना मॉर्डन हो जाए लेकिन जब बात लड़की चुनने की आती है तो ज्यादातर लोगों की डिमांड गोरी लड़की पाने की होती है। न्यूज पेपर में मैट्रिमोनियल पेज पर यह लिखा अक्सर देखा होगा कि फेयर स्किन वाली बहु की मांग।

Newstrack
Published on: 20 Nov 2020 11:58 AM GMT
इसलिए लड़कियों की नहीं होतो शादी, वजह आपके होश उड़ा देगी
X
इसलिए लड़कियों की नहीं होतो शादी, वजह आपके होश उड़ा देगी photos ( social media)

लखनऊ : हम चाहे जितना भी मॉर्डन क्यों न हो जाए लेकिन आज भी लोग शादी के लिए लड़कियां चुनने में अपनी पुरानी सोच को बदल नहीं पाए हैं। आपको बता दें कि लड़कियां जहां हर क्षेत्र में आगे हो रही है। वहीं शादी के लिए लड़की चुनने में कई पुरानी सोच सामने आ रही है। यह दिक्कतें अरेंज्ड मैरिज में ज्यादा देखने को मिलती है। आपको बता दें कि आज भी लड़की चाहे जितनी पढ़ी लिखी हो। लड़के से ज्यादा ही कमाती क्यों न हो लेकिन उसमें कुछ चीजें देखी जाती है।

लड़की का रंग

हम चाहे जितना मॉर्डन हो जाए लेकिन जब बात लड़की चुनने की आती है तो ज्यादातर लोगों की डिमांड गोरी लड़की पाने की होती है। न्यूज पेपर में मैट्रिमोनियल पेज पर यह लिखा अक्सर देखा होगा कि फेयर स्किन वाली बहु की मांग। आपको बता दें कि इसी वजह से भारत में ब्यूटी प्रॉडक्ट्स की डिमांड ज्यादा है। भारत के ज्यादातर परिवारों को गोरी बहु की डिमांड होती है।

लड़की का वजन

भारत में ज्यादातर परिवारों में लड़कियां पसंद करने से पहले उसका फिगर बहुत जरुरी रखता है। जब लोग शादी के लिए लड़की पसंद करने जाते हैं तो उस लड़की का फिगर देखा जाता है कि कहीं होने वाली बहु मोटी तो नहीं। आपको बता दें कि ज्यादातर लड़कों का पेट बाहर रहता है लेकिन उन्हें एक स्लिम फिगर लड़की की तलाश होती है।

लड़की की उम्र

ये भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: शिल्पा शिरोडकर की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

हमारे भारत में एक रीती चलती आ रही है। लड़की की उम्र लड़के से कम से कम 2 साल तो छोटी होनी चाहिए। इस बात का तुक तो आज तक समझ नहीं आया लेकिन इस बात को लोग आज तक मानते आए हैं। आज भी भारत में ऐसे कितने परिवार है जहां बड़े उम्र के लड़के के कम उम्र की लड़की से शादी की जाती है।

ये भी पढ़ें: Birthday Special: एक्टर बनना चाहते थे राजकुमार हिरानी, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story