Health Tips: आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर बना रही हैं ये चीजें, आज से ही बना लें दूरी

Health Tips: हमेशा इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर रखने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन आजकल लोग कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर रहे हैं, जिसके कारण इम्यून सिस्टम खराब हो रहा है।

Archana Pandey
Published on: 30 July 2023 10:24 AM GMT
Health Tips: आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर बना रही हैं ये चीजें, आज से ही बना लें दूरी
X
Foods that can weaken your immune system (Image- Social Media)

Health Tips: जब तक हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है, शरीर भी हेल्दी रहता है। इम्यून सिस्टम इंफेक्शन से लड़ता और हमें निरोगी बनाने में मदद करता है। इसलिए हमेशा इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर रखने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन आजकल लोग कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर रहे हैं, जिसके कारण हमारा इम्यून सिस्टम खराब हो रहा है। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप फटाफट उनसे दूरी बना लें।

शुगर- एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोजाना हम चाय, कॉफी, मिल्क शेक या अन्य मीठी चीजों के जरिए हम ज्यादा चीनी का सेवन कर ही लेते हैं। जिससे इम्यूनिटी लगातार कमजोर होती रहती है। अधिक मात्रा में चीनी का खाने स सफेद रक्त कोशिकाएं कमजोर हो जाती हैं, जिससे वह बैक्टीरिया और वायरस से नहीं लड़ पाती हैं। ऐसे में शरीर कमजोर होने लगता है।

प्रोसेस्ड फूड- प्रोसेस्ड फूड्स खाने से भी इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। इसमें काफी मात्रा में सोडियम होता है। इसके साथ ही आर्टिफिशियल प्रिजर्वेटिव्स और अनहेल्दी फैट भी ज्यादा होता है। जिसका का खराब असर हमारे इम्यूम सिस्टम पर पड़ता है।

शराब- बहुत अधिक मात्रा में शराब पीने से इम्यून सिस्टम खराब होने लगता है। जिसके चलते शरीर को कई तरह के इंफेक्शन होने लगते हैं।

फ्राइड फूड- ज्यादा फ्राइड फूड्स खाने से भी शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन की समस्या बढ़ने लगती है। इसके साथ ही इससे इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है।

रिफाइंड अनाज- ज्याजा रिफाइंड अनाज खाना भी नुकसानदायक है। दरअसल इसमें इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी पोषक तत्वों और फाइबर की मात्रा काफी कम होती है। जिससे पेट के माइक्रोबिया में असंतुलन पैदा हो जाता है।

कैफीन- ज्यादा चाय-कॉफी के जरिए कैफीन के सेवन से स्लीप पैटर्न और बॉडी पर काफी बुरा असर पड़ता है। इसके कारण इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करने के उपाय

अगर आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर रखना है, तो इन सब चीजों से दूरी बना लें। इसके अलावा हाइड्रेटेड रहने, रोज एक्सरसाइज करने, भरपूर नींद लेने और बैलेंस डाइट का सेवन करें। इससे इम्यून सिस्टम सही रहता है।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story