×

लड़कियों की चाल में छिपा ये रहस्य, जानें कैसा होता है इनका स्वभाव

हर इंसान के चलने का तरीका अलग-अलग होता है। लड़कियों के चलने के तरीके पर तो लड़कियां अलग-अलग ढंग से चलती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लड़कियों के चलने के तरीकों में उनसे जुड़ी कई बातें छुपी होती हैं। 

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 9 Aug 2020 5:02 PM GMT
लड़कियों की चाल में छिपा ये रहस्य, जानें कैसा होता है इनका स्वभाव
X
प्रतीकात्मक

जयपुर: हर इंसान के चलने का तरीका अलग-अलग होता है। लड़कियां अलग-अलग ढंग से चलती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लड़कियों के चलने के तरीकों में उनसे जुड़ी कई बातें छुपी होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी भी इंसान के चलने तरीके से उसके स्वभाव के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र में लड़कियों से जुड़ी कई बातों का वर्णन है।

यह पढ़ें...जन्माष्टमी 2020: मोर पंख से करें ये उपाय, दूर होगा कालसर्प दोष, जानें और भी बातें

*ऐसे में लड़कियों के चलने के तरीके से जानें उनका स्वभाव और आदतें-तेज चलने वाली लड़कियों को कहीं भी पहुंचने की जल्दी रहती है। साथ ही तेज चलने वाली लड़कियां आत्मविश्वास से पूर्ण होती हैं और इनमें साहस भरा होता है। इस तरह की लड़कियां लाइफ में कभी किसी भी परेशानी से पीछे नहीं हटती, बल्कि उनका अच्छे से सामना कर सकती हैं।

girls chaal प्रतीकात्मक

*छोटे-छोटे कदम चलने वाली लड़कियां शांत स्वभाव की होती हैं। ऐसी लड़कियां अपनी लाइफ अपने तरीके से जीना पसंद करती हैं। साथ ही इस तरह की लड़कियां हंसमुख और काफी मिलनसार होती है और इसके अलावा अच्छा बोलने वाली और बुद्धिमान भी होती हैं। इनके इसी स्वभाव के कारण वह बहुत जल्द लोगों से घुल-मिल जाती हैं और इनकी दोस्ती हो जाती है।

यह पढ़ें..रिया का गड़बड़झाला: लगातार सात फ्लॉप फिल्मों के बावजूद करोड़ों की मालकिन

girls chaal प्रतीकात्मक

*धीरे-धीरे चलने वाली लड़कियां सहज और शांत स्वभाव की होती हैं। साथ ही ऐसी लड़कियां हमेशा सावधान रहने कि कोशिश करती हैं और हर काम सोच समझ कर करती हैं।

*कुछ लड़कियों की आदत पैर घिसते हुए चलने की होती है। पैर घिस कर चलने वाली लड़कियों को लाइफ में ज्यादा सुख नहीं मिलता, वह ज्यादातर दुखी ही रहती हैं। इसके अलावा इस तरह की लड़कियां कन्फ्यूज भी बहुत होती हैं। साथ ही इस तरह की लड़कियां किसी भी बात को लेकर काफी गहराई से तो सोचती हैं, लेकिन फिर भी मुश्किल से ही कोई फैसला ले पाती हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story