×

Virat-Anushka Lifestyle: कैसी है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लग्जरी लाइफस्टाइल, कुल सम्पति सुनकर रह जायेंगे आप भी हैरान

Virat Kohli-Anushka Sharma Lifestyle: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली न सिर्फ क्रिकेट जगत के लिए बल्कि बी टाउन में भी काफी लोकप्रिय जोड़ी है। आइये जानते हैं दोनों किस तरह की लाइफस्टाइल जीते हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 28 April 2023 9:41 AM GMT
Virat-Anushka Lifestyle: कैसी है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लग्जरी लाइफस्टाइल, कुल सम्पति सुनकर रह जायेंगे आप भी हैरान
X
Virat Kohli-Anushka Sharma Lifestyle (Image Credit-Social Media)

Virat Kohli-Anushka Sharma Lifestyle: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली सबसे क्यूट सेलेब्रिटी कपल्स में से एक हैं। दोनों, सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। और अक्सर ही एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इज़हार करने से भी नहीं चूकते हैं। दोनों अपने वेकेशन एन्जॉय करते और कई तरह की तस्वीरों से आये फैंस को ट्रीट देते भी नज़र आते हैं। वहीँ आपको बता दें कि ये फेमस कपल एक शानदार लाइफस्टाइल जीता है। आइये जानते हैं दोनों किस तरह की लाइफस्टाइल जीते हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लग्जरी लाइफस्टाइल

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली न सिर्फ क्रिकेट जगत के लिए बल्कि बी टाउन में भी काफी लोकप्रिय जोड़ी है। ये कहना गलत नहीं होगा कि इस खूबसूरत जोड़ी को देखना हमेशा एक ट्रीट होता है। फैंस हमेशा उनके बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी पढ़ने और जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। ऐसे में आज हम विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लग्जरी लाइफस्टाइल पर एक नजर डालते हैं।

1. कार कलेक्शन (Virat Kohli-Anushka Sharma Car Collection)

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास कारों का ग्रैंड कलेक्शन है। विराट एक ऑडी लवर हैं क्योकि उनके पास ज्यादातर ऑडी है क्योंकि वो इस ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर है। विराट कोहली के पास Audi Q7, Audi S6, Audi A8L W12, और Audi R8 है। ऑडी के अलावा, विराट कोहली के पास बेंटले फ्लाइंग स्पर, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, रेंज रोवर है।

क्या आप जानते हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ही स्पोर्ट्स कारों के फैन हैं। अनुष्का शर्मा के कार कलेक्शन की बात करें तो एक्ट्रेस रेंज रोवर वोग, ऑडी क्यू8, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और बेंटले फ्लाइंग स्पर को ओन करतीं हैं।

2. आय का स्रोत (Virat Kohli-Anushka Sharma Source Of Income)

आय के स्रोत की बात करें तो, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पोस्ट से आता है। उनके होमटाउन में उनके कई रेस्तरां भी हैं और ये कपल अपनी इनकम का एक बड़ा हिस्सा निवेश पर भी लगाता हैं। विराट क्रिकेट के अलावा कई अन्य खेलों से भी प्यार करते हैं और एक फुटबॉल टीम के भी मालिक हैं। इसके साथ ही आईपीएल भी उनकी सोर्स ऑफ़ इनकम का एक बड़ा हिस्सा है।

वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की कमाई के सोर्स की बात करें तो उनकी कमाई का बड़ा जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्मों से है। रिपोर्टों के अनुसार एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए लगभग 5 से 7 करोड़ रुपये लेती है।

3. संपत्ति (Virat Kohli-Anushka Sharma Assets)

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि विराट कोहली दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं और उनकी वहां एक बड़ी हवेली है जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपये है, इसके अलावा उनका एक घर वर्सोवा में है जो 3BHK फ्लैट और 10 करोड़ रुपये का है।

शादी के बाद विराट और अनुष्का वर्ली के एक फ्लैट में शिफ्ट हो गए, जो कि 35वीं मंजिल पर है और फ्लैट की कीमत करीब 35 करोड़ रुपए है।

4. वार्षिक आय (Virat Kohli-Anushka Sharma Annual Income)

विराट कोहली की अनुमानित सालाना आय लगभग 130 करोड़ रुपए है। वहीं दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा की अनुमानित सालाना आय करीब 12 करोड़ रुपए है।

5. नेट वर्थ (Virat Kohli-Anushka Sharma Networth)

विराट कोहली की कुल संपत्ति लगभग 980 करोड़ रुपये है, जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 340 करोड़ रुपये है।

वैसे ये विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक साथ एक बेस्ट कपल के साथ साथ अपनी अपनी फील्ड में बेहतरीन ढंग से काम भी कर रहे हैं। दोनों के फैंस उन्हें साथ देखकर बेहद खुश होते हैं। साथ ही दोनों की शादी भी कुछ सबसे चर्चित शादियों में से एक रही है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story