×

घर की दीवारों पर करें ऐसा डेकोरेशन, दिवाली पर आने वाले का मोह लेगा मन

दिवाली में अब कुछ दिन ही शेष रह गए है हर घर में साफ-सफाई काम शुरु हो गया है। घरों में माता लक्ष्मी के आगमन के लिए अच्छे से सफाई किया जाता है। दिवाली के दिन घर को सजाया जाता हैं ताकि आकर्षक दिखें। दिवाली पर घर के फर्नीचर से लेकर पर्दे तक हर किसी की सफाई की जाती है।

suman
Published on: 31 Aug 2023 11:00 AM GMT
घर की दीवारों पर करें ऐसा डेकोरेशन, दिवाली पर आने वाले का मोह लेगा मन
X

जयपुर:दिवाली में अब कुछ दिन ही शेष रह गए है हर घर में साफ-सफाई काम शुरु हो गया है। घरों में माता लक्ष्मी के आगमन के लिए अच्छे से सफाई किया जाता है। दिवाली के दिन घर को सजाया जाता हैं ताकि आकर्षक दिखें। दिवाली पर घर के फर्नीचर से लेकर पर्दे तक हर किसी की सफाई की जाती है। घर की दीवारों का बड़ा महत्व हैं क्योंकि खाली दिवारें आकर्षण को कम करती हैं। ऐसे टिप्स की मदद से दीवारों को सजाकर घर का आकर्षण बढ़ाते हैं।

*रंगों को मिक्‍स करके और फैब्रिक को मिलाकर डिजाइन तैयार करें। चाहें तो वेल्‍वेट पेपर पर रंग से कुछ तैयार कर सकते हैं। इस डिजाइन पर तस्‍वीरों को चिपका सकते हैं। इस तरह कुछ भी अलग और स्‍टाइलिश बन जाएगा।

*अगर किताबों के शौकीन हैं तो दीवारों पर वूडन शेल्‍फ बनवा दें और इनमें किताबों को रखें। इससे कलेक्‍शन भी तैयार हो जाएगा और दीवार पर भी कुछ क्रिएटिव काम हो जाएगा।

*मेटेलिक प्रिंट के कुशन को कमरे में रखें। एक्सट्रा लाइट लगाएं और बोल्‍ड कलर की एस्‍सेसरीज को स्‍टक करें।

ऐसे पढ़ेगा तो कैसे आगे बढ़ेगा इंडिया, पढ़ें क्या है ये पूरा मामला

*अपने घर की दीवारों को पुरानी तस्‍वीरों से सजाएं। चाहें तो क्लर्ड फ्रेम ला सकते हैं या फिर यूं ही तस्‍वीरों को पेस्‍ट कर सकते हैं।

*ब्रश और पेंट लें व दीवारों पर कुछ अच्‍छी सी डिजाइन पेंट कर लें। इससे दीवारों पर रौनक आ जाएगी और कमरा अच्छा दिखेगा। जो भी बनाएं, वो बहुत पॉजीटिव होना चाहिए। रंगों और शेड का खास ख्‍याल रखें।

*ग्राफ़िक पेंटिंग चलन में है। ग्राफिक पेंटिंग्स दीवारों को बहुत आकर्षक लुक देती हैं। इस में दीवार पर कई रंगों के पेंट के उपयोग से डौट्स, सर्कल्स, क्यूब्स डिजाइन किया जाता है।

* दीवारों पर लगने वाला वॉलपेपर दीवारों की कमियों को छिपाता है, उन्हें ट्रेंडी लुक भी देता है। ऐनिमल प्रिंटेड, वुड लुकिंग, वैल्वेट फ्लोक्ड, ब्रिक्स ऐंड स्टोन वौलपेपर ट्रेंड में हैं। जिन्हें कमरों के फर्नीचर के अनुसार आप चुन सकते हैं।

* कलर कॉम्बिनेशन का भी बहुत चलन है इसे भी करवा सकते हैं। कॉम्बिनेशन कलर में 2 दीवारें गहरे रंग की तो 2 दीवारें हल्के रंग की करानी चाहिए।

* घर को लग्जरी लुक देने के लिए हैंगिंग पेंडैंट, शैंडलेयर वॉल लैंटर्न व वॉल लाइट्स लगाएं, जिन्हें आमतौर पर ड्राइंगरूम में लगाया जाता है। ऐसे में लाइटस किसी खास जगह को हाईलाइट करने के लिए लगाई जाती है। यह लिविंगरूम के लिए अच्छा ऑप्शन होती है।

Health : वजन घटाना चाहते हैं तो खाएं मूंगफली

suman

suman

Next Story