×

ये Yummy Food: भैया सीख लो इस दिवाली इसे बनाना, फिर सबको खिलाना

त्योहारों पर नए-नए पकवान बनते है। मेहमान घर आते है। इसीलिए हम ये सोचते हैं कि अबकी बार मेहमानों को क्या नया पकवान खिलाया जाए। तो हम आपको बताने जा रहे एक ऐसे पकवान के बारे में जिसे बनाना है बहुत आसान और खाने में है खूब मजेदार।

Vidushi Mishra
Published on: 6 Sep 2023 12:01 PM GMT
ये Yummy Food: भैया सीख लो इस दिवाली इसे बनाना, फिर सबको खिलाना
X
ये Yummy Food: भैया सीख लो इस दिवाली इसे बनाना, फिर सबको खिलाना

नई दिल्ली : त्योहारों पर नए-नए पकवान बनते है। मेहमान घर आते है। इसीलिए हम ये सोचते हैं कि अबकी बार मेहमानों को क्या नया पकवान खिलाया जाए। तो हम आपको बताने जा रहे एक ऐसे पकवान के बारे में जिसे बनाना है बहुत आसान और खाने में है खूब मजेदार। चलिए बताते है कैसे और कितनी सामग्री में बनाया जा सकता है ये लाजवाब पकवान।

यह भी देखें... पाकिस्तान तिलमिलाया: भारतीय सेना ने मारे 16 सैनिक, तो ऐसा जवाब आया सामने

पकवान बनाना है- 4

सामग्री :

अदरक- 1/2 इंच (कद्दूकस किया)

अमचूर- 1/2 चम्मच

सूजी- 1/3 कप

आलू- 4

मैदा- 250 ग्राम

मटर- 1/2 कप

लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच

जीरा- 1 चम्मच

सौंफ- 1 चम्मच

गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच

यह भी देखें... आखिर शेरा पर सलमान क्यों करते हैं अधिक भरोसा? सुरक्षा पर खर्च करते हैं इतनी रकम

हींग- 1/2 चम्मच

नमक- स्वादानुसार

तेल- तलने के लिए

धनिया पाउडर- 1 चम्मच

पानी- आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि :

सबसे पहले आलू और मटर को उबाल उबाल लेंगे। उसके बाद एक बर्तन में मैदा, सूजी, नमक और तेल मिलाकर इसका मुलायम आटा गूंथ लेंगे और 10-15 मिनट के लिए साइड में रख देंगे।

यह भी देखें... 22 अक्टूबर को AIBEA और BEFI ने बुलाई बैंकों की हड़ताल

इसके बाद एक दूसरे पैन में तेल गर्म करें। इसमें जीरा, हींग और सौंफ डालकर छौका लगाएं। इसके बाद इसे उबले और मैश किए हुए आलू और मटर डाल दें। इसे अच्छे से मिक्स कर लें और इसमें लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर, अमूचर और नमक डालकर 8-10 मिनट तक भूनें। इससे धीमे-धीमे खुशबू आने लगेगी और इसके बाद फिर किसी बाउल में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।

आगे अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी पूड़ी बनाएं और उसमें ये मसाला भरें और उसे ऊपर की ओर मोड़ते हुए पोटली का शेप दें। ऐसी ही दूसरी पोटली भी तैयार कर लें।

इन पोटलियों को अब सुनहरा रंग आने तक तलें। उसके बाद निकाल लें। तो बस तैयार है आलू-मटर की पोटली। इसे आप टमाटर की चटनी या सॉस के साथ घर आए मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।

यह भी देखें... ये बैंक नहीं होंगे बंद: सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जल्द होगा ये काम

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story