×

प्रयागराज से प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा शुरू, हनुमान मंदिर और संगम तट पर की पूजा-अर्चना

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज से उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 का प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी ने अपने प्रचार का आगाज प्रयागराज से किया है। प्रयागराज पहुंची प्रियंका गांधी ने लेटे हनुमान जी की पूजा-अर्चना की।

Dharmendra kumar
Published on: 18 March 2019 5:24 AM GMT
प्रयागराज से प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा शुरू, हनुमान मंदिर और संगम तट पर की पूजा-अर्चना
X

प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज से उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 का प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी ने अपने प्रचार का आगाज प्रयागराज से किया है।

प्रियंका की गंगा में बोट यात्रा शुरू हो गई। यह यात्रा 140 किलोमीटर की होगी। साथ ही इस यात्रा के दौरान वह मंदिर दर्शन भी करेंगी। प्रियंका गांधी की यह नाव यात्रा वाराणसी के अस्सी घाट पर समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें......PM के ‘मैं भी चौकीदार हूं’ मुहिम पर राहुल का वार, ट्वीट कर कहा ये…

इस पहले प्रयागराज पहुंची प्रियंका गांधी ने लेटे हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रिंयका गांधी त्रिवेणी संगम पहुंचीं। यहां भी उन्होंने पूजा-अर्चना की।

यह भी पढ़ें......इराक में भारत ने अपने दूतावास की बढ़ाई सुरक्षा, तैनात किए CRPF कमांडो

यहां से वह गंगा में बोट यात्रा करते हुए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी। प्रियंका की यह बोट यात्रा करीब 140 किलोमीटर की होगी। अपनी इस यात्रा के जरिए प्रियंका गांधी पीएम मोदी को भी सीधे तौर पर जवाब देंगी। साथ ही इस यात्रा के दौरान वह मंदिर दर्शन भी करेंगी।

यह भी पढ़ें......अजब गजब:जानिए सेना के जवानों के छोटे बाल रखने के पीछे छिपे राज…

इससे पहले वे रविवार रात लखनऊ से प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने यहां पुश्तैनी मकान स्वराज भवन में रात्रि विश्राम किया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story