×

कांग्रेस ने देश के साथ विश्वासघात किया, ताल ठोक कर कहते रहे हुआ तो हुआ: मोदी

उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी देश कमजोर सरकारों के रहते शक्तिशाली नहीं बन सकता है। जितनी ज्यादा मजबूत सरकार उतना ही शक्तिशाली भारत। आपका एक वोट देश में शक्तिशाली भारत का गठन करेगा।

Dharmendra kumar
Published on: 11 May 2019 10:27 AM GMT
कांग्रेस ने देश के साथ विश्वासघात किया, ताल ठोक कर कहते रहे हुआ तो हुआ: मोदी
X

रॉबर्ट्सगंज: उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी देश कमजोर सरकारों के रहते शक्तिशाली नहीं बन सकता है। जितनी ज्यादा मजबूत सरकार उतना ही शक्तिशाली भारत। आपका एक वोट देश में शक्तिशाली भारत का गठन करेगा।

उन्होंने कहा कि 21 साल पहले आज ही का वो दिन था, जब भारत ने परमाणु परीक्षण किया था, ऑपरेशन शक्ति को सफलतापूर्वक पूरा किया था। मैं उन सभी वैज्ञानिकों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपनी मेहनत से देश को गौरवान्वित किया।

यह भी पढ़ें...भदोही: चुनाव से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

पीएम मोदी ने कहा कि इस परीक्षण से ये साफ हो गया कि भारत के पास इतना बड़ा सामर्थ्य पहले से था, लेकिन वाजपेयी सरकार से ठीक पहले की सरकार में वो हिम्मत नहीं थी कि ऐसा कर सके।

यह भी पढ़ें...मुजफ्फरनगर: चीनी मिलों ने किसानों का बकाया भुगतान किए बिना गन्ने की पेराई बंद की

उन्होंने कहा कि सी ऐतिहासिक उपलब्धि तब हासिल होती है, जब राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि हो। तभी आपमें परमाणु परीक्षण जैसे बड़े फैसले करने की हिम्मत पैदा होती है। तभी आप अंतरिक्ष में भी मिशन शक्ति की हिम्मत दिखाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि देश घोटालों से घिर गया। देश का नाम दुनिया भर में बदनाम हुआ, लेकिन वो कहते रहे- 'हुआ तो हुआ'। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के लोगों के साथ विश्वासघात किया, देश की उम्मीदों को तोड़ा और ताल ठोक कर कहते रहे "हुआ तो हुआ"। जब राष्ट्रहित के बजाय, सिर्फ अपने परिवार का हित सर्वोपरि होता है, तो यही अहंकार, यही घमंड बोलता है "हुआ तो हुआ"

यह भी पढ़ें...माँ-बेटी का प्यार: 60 साल बाद 81 साल की बेटी को मिल ही गई 103 साल की माँ

सत्ता के गलियारों पर दलालों ने कब्जा कर लिया, रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने वाले देश को आगे बढ़ाने के लिए बड़े फैसले नहीं ले पाए और कहते रहे- 'हुआ तो हुआ

उन्होंने कहा कि तभी आप आतंकवाद को भी मुंहतोड़ जवाब दे पाते हैं। भाजपा ने-एनडीए ने, हमेशा इसी मूलमंत्र को अपनाए रखा है। जब भी देश में महामिलावटी सरकार होती है तो वो राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरे में डाल देती है। याद कीजिए जब तीसरे मोर्चे की महामिलावटी सरकार थी, समाजवादी पार्टी मंत्रिमंडल में थी, तब इन्होंने देश का क्या हाल कर दिया था?

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन महामिलावटी सरकार ने हमारे पूरे खूफिया तंत्र को दीमक लगा दिया था, खोखला कर दिया था, बर्बाद कर दिया था। इसका खामियाजा देश को लंबे समय तक भुगतना पड़ा था। उन्होंने कहा कि अटल जी की सरकार के बाद देश ने फिर ऐसी कमजोर सरकार देखी, ऐसे महामिलावटी लोगों की सरकार देखी, जिसने देश की साख को दांव पर लगा दिया। इतना भ्रष्टाचार, लाखों करोड़ों के घोटाले, आसमान छूती महंगाई, हर तरफ जैसे त्राहि-त्राहि मची हुई थी।

यह भी पढ़ें...ट्विटर पर BJP बनी दुनिया की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी, फॉलोअर्स हुये इतने मिलियन

उन्होंने कहा कि जब जनता जाग जाती है, जब वो इस अहंकार को पहचान जाती है तो "हुआ तो हुआ" कहने वालों को “हवा हो जावो”-“हवा हो जाओ” कहने की हिम्मत जनता में होती है। जब जनता जाग जाती है, जब वो इस अहंकार को पहचान जाती है तो "हुआ तो हुआ" कहने वालों को “हवा हो जावो”-“हवा हो जाओ” कहने की हिम्मत जनता में होती है।

पीएम मोदी ने कहा कि सपा-बसपा, जिन्होंने पहले यूपी को बर्बाद किया वो अब खुद को बर्बादी से बचाने के लिए गले मिल रहे हैं। जो पहले एक दूसरे को जेल भेजना चाहते थे वो आज उन्हें महल में भेजना चाहते हैं। देश को मजबूत बनाने का उनका तरीका क्या होगा, आतंकवाद से वो कैसे निपटेंगे, नामदार हों, बहन जी हों या बबुआ जी, वो आपको इस बारे में कुछ नहीं बोलेंगे। अब ये भी शुरु किया है कि मोदी की क्या जाति है। इस देश के गरीबों की जो जाति है, वो मेरी जाति है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story