प्रियंका गांधी ने नेतागिरी नहीं इंसानियत से जीता बनारसियों का दिल

प्रियंका का ये अंदाज दूसरी जगह भी देखने को मिला। अस्सी के बाद रोड शो जैसे ही भदैनी इलाके में पहुंचा, वहां कांग्रेसी समर्थकों ने प्रियंका गांधी को चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

Shivakant Shukla
Published on: 15 May 2019 4:31 PM GMT
प्रियंका गांधी ने नेतागिरी नहीं इंसानियत से जीता बनारसियों का दिल
X

वाराणसी: य​हां प्रियंका गांधी के रोड शो में भले ही मोदी जैसी भीड़ ना दिखी हो। मोदी के रोड शो की तरह अलग-अलग रंग ना हो लेकिन प्रियंका गांधी ने अपने स्टाइल से बनारसियों का दिल जीत लिया। उन्होंने इंसानियत पर नेतागिरी को हावी नहीं होने दिया। रोड शो के दौरान घायल हुए एक युवक के पास पहुंचीं और उसे तुरंत अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़ें— चुनाव आयोग की कार्रवाई पर भड़की ‘दीदी’, कहा- शाह के इशारे पर EC ने दिया फैसला

ये रहा घटनाक्रम

लंका चौराहे पर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्ण करने के बाद प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ। प्रियंका का कारवां जैसे ही संत रविदास गेट के पास पहुंचा, वहां मौजूद एक युवक अत्यधिक गर्मी के कारण बेहोश होकर डिवाइडर पर गिर गया। ये सब कुछ प्रियंका के सामने हुआ। इस घटना के बाद प्रियंका तुरंत ट्रक से उतरीं और युवक के पास पहुंचीं। उन्होंने अपने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों से फौरन उसे अस्पताल भिजवाने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें— लाइव स्ट्रीमिंग के दुरुपयोग को रोकने के कदम उठा रही फेसबुक

बुजुर्ग का किया सम्मान

प्रियंका का ये अंदाज दूसरी जगह भी देखने को मिला। अस्सी के बाद रोड शो जैसे ही भदैनी इलाके में पहुंचा, वहां कांग्रेसी समर्थकों ने प्रियंका गांधी को चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान कुछ बुजुर्ग ऐसे थे, जो हाथों में चुनरी लेकर खड़े थे लेकिन प्रियंका तक नहीं पहुंच पाए। इस बात की जानकारी जैसे ही प्रियंका को हुई, उन्होंने बुजुर्ग शख्स को अपनी ट्रक पर बुलाया और उनके हाथों से चुनरी ओढ़ी।

ये भी पढ़ें— Election 2019: मतदान केन्द्रों पर मोबाइल ले जाने पर रोक

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story