नीमच में बोले राहुल गांधी, 25 करोड़ परिवारों को 6 हजार महीना देगी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के प्रचार के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया है। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के नीमच में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

Dharmendra kumar
Published on: 14 May 2019 8:01 AM GMT
नीमच में बोले राहुल गांधी, 25 करोड़ परिवारों को 6 हजार महीना देगी कांग्रेस
X

नीमच: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के प्रचार के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया है। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के नीमच में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। राहुल गांधी ने इस रैली में मंदसौर गोलीकांड का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि यहां किसानों पर गोली चलाई गई। बेरोजगारी के मुद्दे पर भी उन्होंने पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि, पिछले 45 साल में ये ऐसा दौर है, जब सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। मोदी इंटरव्यू में आम खाने की बात करते हैं। कुर्ता दिखाते हैं और सूटकेस में जगह बनाने की बात करते हैं।

यह भी पढ़ें...चोटिल घुटने के साथ आईपीएल फाइनल में बल्लेबाजी की थी वाटसन ने: हरभजन

राहुल गांधी ने न्याय योजना पर कहा कि 25 करोड़ परिवारों को कांग्रेस 6 हजार रुपया महीना देगी। हमने इसे न्याय योजना इसलिए नाम दिया है, क्योंकि जीएसटी, नोटबंदी के जरिए मोदी सरकार ने लोगों के साथ अन्याय हुआ था। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं अनिल अंबानी की जेब से पैसा निकालूंगा, फिर नीरव मोदी और माल्या से पैसा लूंगा। इनसे लिए पैसे को न्याय योजना में डाला जाएगा।

यह भी पढ़ें...बलूचिस्‍तान में दो दिन के अंदर दूसरा आतंकी हमला, नमाज पढ़ते वक्त हुआ हमला

राहुल गांधी ने कहा कि, "मंदसौर के किसानों पर गोली चली थी। मुझे बुलाया था। मैं आया था। हमने घोषणा पत्र में लिख दिया है। मंदसौर, मध्य प्रदेश और हिंदुस्तान का कोई भी किसान कर्जा न लौटाने के लिए 2019 के चुनाव के बाद कर्जा न लौटाने के लिए जेल में नहीं डाला जाएगा। वहीं उन्होंने किसानों के लिए अलग से बजट पेश करने की बात भी दोहराई।

यह भी पढ़ें...रणबीर कपूर की एक्स-गर्लफ्रेंड दीपिका को मिला तोहफा, क्या आलिया को लगा बुरा!

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब दो बजट पेश होंगे। किसानों के लिए पहले बजट पेश होगा। साल की शुरुआत में मंदसौर के किसानों को बता दिया जाएगा कि इतना पैसा आपके लिए दिया जाएगा। आपके लिए कितना समर्थन मूल्य बढ़ाया जाएगा, इसकी जानकारी दी जाएगी। मौसम की मार से होने वाले नुकसान के लिए कितना मुआवजा मिलेगा, ये पहले ही बता दिया जाएगा।"

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story