×

बड़ी ख़बर: अब दंगल गर्ल बीजेपी में शामिल होंगी, पिता भी देंगे साथ

बबीता फोगाट हरियाणा के भिवानी जिले में रहने वाली 24 वर्षीय भारतीय महिला पहलवान हैं। स्काटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स 2014 में बबीता कुमारी ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती गोल्ड मेडल जीता था।

Manali Rastogi
Published on: 12 Aug 2019 5:50 AM GMT
बड़ी ख़बर: अब दंगल गर्ल बीजेपी में शामिल होंगी, पिता भी देंगे साथ
X
बड़ी ख़बर: अब दंगल गर्ल बीजेपी में शामिल होंगी, पिता भी देंगे साथ

नई दिल्ली: महिला पहलवान बबीता फोगाट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को छोड़कर महावीर फोगाट अपनी बेटी बबीता फोगाट के साथ आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी महावीर या बबीता फोगाट को टिकट दे सकती है।

यह भी पढ़ें: धारा 370 पर बोल पड़े पीएम, जम्म-कश्मीर को बताया आंतरिक मामला

कौन हैं बबीता फोगाट?

  • बबीता फोगाट हरियाणा के भिवानी जिले में रहने वाली 24 वर्षीय भारतीय महिला पहलवान हैं।
  • स्काटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स 2014 में बबीता कुमारी ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती गोल्ड मेडल जीता था।

यह भी पढ़ें: 9 मिनट तक तड़पते रहे गुलशन कुमार, वो मारता रहा दनादन गोलियां

  • उन्होंने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और 2012 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता है।
  • बबीता कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में भारत की पहली स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगट की बहन हैं।
  • बबीता और गीता की चचेरी बहन विनेश फोगट भी कुश्ती खेलती हैं।

यह भी पढ़ें: कश्मीर: 370 पर लड़ पड़े उमर-महबूबा, दोनों को किया गया अलग

  • विनेश ने 48 किलोग्राम वर्ग में, ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीता था।
  • बबीता ने अपनी बहनों के साथ, हरियाणा में अपने गांव में लड़कियों और महिलाओं के प्रति मानसिकता और दृष्टिकोण में बदलाव के लिए अहम योगदान दिया है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story