×

सेक्स से लेकर टॉयलेट फ़्लस करने तक पर टैक्स, जानकर उड़ जायेंगे होश

दुनिया में कई देश हैं,जहां अजीबो गरीब टैक्स देने पड़ते हैं, जिसे जान आपके होश उड़ जायेंगे। सेक्स से लेकर मोटापे तक टैक्स देना पड़े तो कोई भी हैरान हो जाए।

Shivani Awasthi
Published on: 1 Feb 2020 11:20 AM GMT
सेक्स से लेकर टॉयलेट फ़्लस करने तक पर टैक्स, जानकर उड़ जायेंगे होश
X

दिल्ली: भारत ने अपने बजट 2020 में कई तरह के टैक्स सेल्बस को कम और ज्यादा किया है तो भीं दुनिया में ऐसे भी कई देश हैं, जहां ऐसी चीजों या कार्यशैली पर टैक्स पड़ता है, जिसे जान आपके होश उड़ जायेंगे। सामान पर ज्यादा या कम टैक्स तो समझ में आता है, लेकिन अगर सेक्स से लेकर आपके मोटापे तक के लिए टैक्स देना पड़े तो कोई भी हैरान हो जाए। पर ऐसे कई देश हैं, जहां अजीबो-गरीब टैक्स देने पड़ते हैं।

इन देशों में अजीबोगरीब टैक्स:

परछाईं पर टैक्स

इटली के वेनटो शहर में परछाईं पर टैक्स लगाया गया है। यह टैक्स लोगों पर नहीं, बल्कि होटलों, रेस्तरां और दुकानों की जो परछाईं सड़कों या गलियों में बनती है, उस पर देना होता है। हर साल एक दुकानदार से 100 यूरो (करीब 8 हजार रुपए) टैक्स के रूप में वसूला जाता है।

ये भी पढ़ें: नोएडा के कुत्ते पहनेंगे I-CARD: सरकार ने किया ये ऐलान, नहीं किया तो लगेगा जुर्माना

धूप पर टैक्स

स्पेन के बैलरिक आइलैंड में धूप पर टैक्स लगाया गया है। वहां हर साल करीब एक करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट आते हैं और वे समुद्र तट पर धूप सेंकते हैं। उन्हें यह टैक्स चुकाना पड़ता है। यह टैक्स साल 2016 से लगाया गया है।'

डिब्बाबंद खाने पर टैक्स

हंगरी में डिब्बाबंद खाने पर अलग से टैक्स देना पड़ता है। इसे हेल्थ प्रॉक्ट टैक्स नाम दिया गया है। यह टैक्स 2011 से लगया गया है।

नशे पर टैक्स

टैक्सिंग पॉट सैन फ्रैंसिस्को के डेमोक्रैट असेम्बली के सदस्य टॉम एमियानो ने कैलिफोर्निया में मैरिजुआना (गांजा) के इस्तेमाल पर टैक्स कानून लागू कर दिया। ऐल्कॉहॉल के इस्तेमाल पर भी टैक्स को लेकर कुछ ऐसे ही कानून बने। वैसे भारत में भी सिगरेट और तंबाकू पर भारी-भरकम टैक्स लगता है।

ये भी पढ़ें: बजट 2020: अब और ताकतवर होगी देश की सेना, 3.37 लाख करोड़ हुआ रक्षा बजट

कद्दू खरीदने पर टैक्स:

कद्दू के लिए भी टैक्स देना पड़े, अमेरिका के न्यू जर्सी में ये टैक्स लिया जाता है। यहां लोगों को कद्दू खरीदने के लिए भी टैक्स देना पड़ता है।

टेटू टैक्स

टैटू बनवाना आजकल के युवाओं का शौक बन चुका है, लेकिन अमेरिकी के अरकंसास में लोगों को टैटू के लिए छह फीसदी सेल्स टैक्स चुकाना पड़ता है।

टॉयलेट फ़्लस टैक्स:

अगर आपको टॉयलेट के फ्लश पर भी टैक्स देना पड़े तो कैसा लगेगा? अमेरिका के मैरीलैंड में कुछ ऐसा ही होता है। यहां की सरकार टॉयलेट फ्लश के उपयोग पर लोगों से प्रति महीने करीब 355 रुपये टैक्स वसूलती है। हालांकि इन पैसों को नालों की साफ-सफाई पर खर्च किया जाता है।

ये भी पढ़ें: खिलाड़ी कुमार का फैन हुए ये शख्स, PM मोदी के साथ कर चुके हैं शूटिंग

मोटापे पर टैक्स

जापान में 40 से 75 साल तक के महिलाओं और पुरुषों पर मेटाबो (मेटाबोलिज्म) कानून लागू है। इस कानून में महिला और पुरुषों की कमर हर साल मापी जाती है। अगर उनकी कमर एक निश्चित आकार (पुरुषों के लिए 85 सेमी और महिलाओं के लिए 90 सेमी) से अधिक है, तो उन्हें जुर्माना भरना होता है।

चॉपस्टिक पर टैक्स

चीन में हर साल 45 बिलियन कपल डिस्पोजेबल चॉपस्टिक का निर्माण होता है। भारी संख्या में चॉपस्टिक का निर्माण होने के कारण चीन में लगभग 25 मिलियन पेड़ों को काटा गया। पेड़ों की संख्या बचाने और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने के लिए चीन सरकार ने चॉपस्टिक पर एक्सट्रा टैक्स लगाना शुरू कर दिया। चीन सरकार ने डिस्पोजेबल लकड़ी के चॉपस्टिक पर 5% टैक्स लगाया।

सेक्स पर टैक्स:

ये सुन कर अजीब लगेगा कि कही सेक्स पर भी टैक्स देना पड़ता है। दरअसल अमेरिका में रोड आइलैंट में 1971 में आई आर्थिक तंगी के कारण एक नया बिल पेश हुआ था। इस बिल में राज्य में सेक्सुअल इंटरकोर्स करने वालों से 2 डॉलर टैक्स के तौर चुकाने के लिए कहा गया था।

इस बिल को पास करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा गया था कि सेक्सुअल इंटरकोर्स के लिए किसी व्यक्ति को टैक्स देना है या नहीं यह उसकी इच्छा पर निर्भर करता है।

ये भी पढ़ें: इंटरनेट यूजर्स सावधान: कोरोना से भी खतरनाक ये वायरस, कभी भी कर सकते हैं अटैक

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story