×

'हिंदी' विश्व की शक्तिशाली भाषाओं में से एक

10 जनवरी के दिन हिंदी दिवस के मौके पर दुनिया भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।इस दिवस के पीछे मनाने का उद्देश्य हिंदी के प्रति जागरूकता, वातावरण , अंतराष्ट्रीय भाषा के रूप से हिंदी को और मजबूत करना है।

Shivani Awasthi
Published on: 10 Jan 2021 2:47 PM GMT
हिंदी विश्व की शक्तिशाली भाषाओं में से एक
X
वर्तमान में हिन्दी बोलने एवं समझने वाली जनता साठ करोड़ से भी अधिक है। हिन्दी का साहित्य सभी दृष्टियों से समृद्ध है। हिन्दी आम जनता से जुड़ी भाषा है तथा आम जनता हिन्दी से जुड़ी हुई है।

राजीव गुप्ता जनस्नेही

राजीव गुप्ता जनस्नेही

भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी है। हर 14 सितंबर को हम दिवस हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं ,पर आज हम बात कर रहे हैं विश्व हिंदी दिवस की हिंदी दिवस जो पूरे विश्व में 10 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिवस के पीछे मनाने का उद्देश्य हिंदी के प्रति जागरूकता, वातावरण , अंतराष्ट्रीय भाषा के रूप से हिंदी को और मजबूत करना है।

प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन इंदिरा गांधी ने 10 जनवरी 1975 को किया

आज के दिन हिंदी दिवस के मौके पर दुनिया भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हिंदी दिवस मनाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी ने प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का 10 जनवरी 1975 को विश्व हिंदी दिवस का नागपुर में उदघाटन किया था।

ये भी पढ़ें : प्रणव दा और बिल गेट्स ने किसकी कर दी बोलती बंद

30 देशों के 122 प्रतिनिधि हुए थे शामिल

इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे और 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी ने इस दिन को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।

5 सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाओं में एक हिंदी

विश्व में 5 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा में हिंदी एक भाषा है। अभी विश्व के सैकड़ों विश्वविद्यालय में हिंदी पढ़ाई जाती है और पूरी दुनिया में करोड़ों लोग हिंदी बोलते हैं। दक्षिण प्रशांत महासागर के मेनेशिया में फिजी नाम का एक द्वीप है।

ये भी पढ़ें मछली को नहीं होती बंधन की चाह

फिजी द्वीप में हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। इसे फिजियन हिंदी या फिजियन हिंदुस्तानी भी कहते हैं।

hindi divas 2020

फिजियन हिंदुस्तानी भाषा मे कई बोलियों का मिश्रण

यह अवधी,भोजपुरी और अन्य बोलियों का मिलाजुला रूप है ।वैसे पाकिस्तान ,नेपाल ,बांग्लादेश ,अमेरिका , ब्रिटेन ,जर्मनी,न्यूजीलैंड ,संयुक्त अरब अमीरात ,युगांडा, गुयाना ,सूरीनाम, त्रिनिदाद, मॉरिशस और साउथ अफ्रीका समेत कई राज्यों में हिंदी बोली जाती है।

ये भी पढ़ें:World Hindi Diwas 2021: हिंदी प्रेमियों के लिए आज है खास दिन, जानिए बड़ी बातें

साल 2017 में ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी में हिंदी के शब्द हुए शामिल

भारतीयों के लिए व हिंदी बोले जाने वाले राष्ट्रों के लिए वर्ष 2017 बहुत खुशी का वर्ष था जब ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने पहली बार 'अच्छा', बड़ा दिन ,बच्चा और सूर्य नमस्कार जैसे हिंदी शब्दों को डिक्शनरी में शामिल किया ।यहां पर यह भी बताना बहुत महत्वपूर्ण है कि विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार हिंदी विश्व की 10 शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। आज हम पूरे विश्व मे हिंदी अपनाने वाले राष्ट्रीय वा हिंदी बोलने वाले नागरिक को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामना देते हैं।

आगरा में केंद्रीय हिंदी संस्थान ने बढ़ाया जी देशों के छात्रों में हिंदी प्रेम

यहां पर यह उल्लेख करना भी बहुत उचित होगा कि आगरा में केंद्रीय हिंदी संस्थान के माध्यम से अनेक राष्ट्रों के छात्र हिंदी की तालीम देकर अपने देश में हिंदी के प्रति जो प्रेम जगा रहे हैं और बढ़ावा दे रहे हैं उसके लिए हम उनके बहुत ही शुक्रगुजार हैं। संस्था को व संस्था के छात्रों का दिल से आभार।

राजीव गुप्ता जनस्नेही कलम से , लोक स्वर आगरा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story