×

AIIMS में भर्ती अरुण जेटली से 10 घंटे के अंदर दोबारा जा सकते हैं अमित शाह

पहले ये कहा जा रहा था कि जेटली की सेहत में सुधार हो रहा है लेकिन गुरुवार रात सर्जरी के बाद उनकी सेहत बिगड़ने की खबर आ रही है। 14 मई 2018 को अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। अरुण जेटली पेशे से वकील हैं और कई जिम्मेदार पदों को संभाल चुके हैं।

Manali Rastogi
Published on: 17 Aug 2019 4:07 AM GMT
AIIMS में भर्ती अरुण जेटली से 10 घंटे के अंदर दोबारा जा सकते हैं अमित शाह
X
AIIMS में भर्ती अरुण जेटली से 10 घंटे के अंदर दोबारा सकते हैं अमित शाह

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। जेटली को मिलने के लिए तमाम दिग्गज नेता एम्स आ रहे हैं। शुक्रवार को प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद भी अरुण जेटली से मिलने एम्स पहुंचे। वहीं, आज यानि शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तकरीबन 10 घंटे में दूसरी बार जेटली को देखने जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: आज से बजेगी फोन की घंटी, 2G इंटरनेट सेवा भी चालू

बता दें, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली काफी समय से बीमार चल रहे हैं, जिसकी वजह से वह दूसरी मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल नहीं हुए। 15 अगस्त की रात को जेटली की सर्जरी हुई थी। इस सर्जरी के बाद उनकी सेहत और बिगड़ गई है। 9 अगस्त से अरुण जेटली एम्स में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: भीषण बारिश से हाल बेहाल, हाई अलर्ट जारी

पहले ये कहा जा रहा था कि जेटली की सेहत में सुधार हो रहा है लेकिन गुरुवार रात सर्जरी के बाद उनकी सेहत बिगड़ने की खबर आ रही है। 14 मई 2018 को अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। जेटली पेशे से वकील हैं और कई जिम्मेदार पदों को संभाल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: धर्मग्रंथों में भाद्रमास को बताया गया है अति उत्तम, सात्विक जीवन का पालन से होगा कल्याण

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story