×

बीजेपी में हड़कंप: गिरफ्तार किए गए कई नेता, उठे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

आंध्र प्रदेश के रामतीर्थम के एक मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा को तोड़ दिया गया, जिसके विरोध में भाजपा और जन सेना ने आज यात्रा निकालने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने कई नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

Shreya
Published on: 5 Jan 2021 1:21 PM GMT
बीजेपी में हड़कंप: गिरफ्तार किए गए कई नेता, उठे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
X
बीजेपी में हड़कंप: गिरफ्तार किए गए कई नेता, उठे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

नई दिल्ली: बीते हफ्ते भगवान राम की एक मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने आज यानी मंगलवार को यात्रा निकालने की कोशिश की थी। जिसके बाद पुलिस ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सोमू वीरराजू समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 28 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के रामतीर्थम के एक मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा को तोड़ दिया गया था। कहा जा रहा है कि यह मूर्ति करीब 400 साल पुरानी थी।

पहले पुलिस ने दी थी अनुमति, बाद में किया मना

बीते हफ्ते विजयनगर जिले के प्रसिद्ध पर्वतीय मंदिर में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद इस घटना के विरोध में भाजपा और जन सेना की तरफ से रामतीर्थम धर्म यात्रा निकालने का एलान किया गया था। इसके लिए पुलिस ने भी पहले अनुमति दे दी थी, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया। पुलिस का कहना है कि पहले यात्रा के लिए इजाजत दी गई थी, लेकिन बाद में पुलिस अधिनियम की धारा 30 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने की वजह से इसे वापस ले लिया गया।

यह भी पढ़ें: गृहणियों को मिलेंगे पैसे: कमाल हासन का बड़ा ऐलान, शशि थरूर हुए वादे के कायल

निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार हुए BJP नेता

पुलिस ने बताया कि उन्होंने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सोमू वीरराजू समेत अन्य नेताओं को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में ही गिरफ्तार किया है। इस मामले में भाजपा ने कहा कि उसके कई नेताओं को अलग-अलग जगहों पर नजरबंद किया गया है। इससे रामतीर्थम इलाके में तनाव की स्थिति है। इसके अलावा पुलिस पर यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि पुलिस ने बीजेपी की महिला नेता यशस्विनी के साथ कथित तौर पर हाथापाई की, जिसके बाद वह गिर गई थीं।

यह भी पढ़ें: ममता को फिर झटका: अब इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले छोड़ा पार्टी का साथ

वीरराजू ने पुलिस की कार्रवाई पर खड़े किए सवाल

वहीं इस घटना पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर राज्य विधान परिषद के सदस्य वीरराजू ने सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि जब पुलिस द्वारा बीते हफ्ते वाईएसआर कांग्रेस सांसद विजय साई रेड्डी और तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को मंदिर जाने की इजाजत दे दी गई थी, तो अब बीजेपी और जन सेना के नेताओं को किस आधार पर रोका जा रहा है।

BJP नेताओं का दावा है कि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. लक्ष्मीनारायण और पूर्व विधायक पी विष्णुकुमार राजू को नजरबंद कर दिया गया है। भाजपा के प्रदेश महासचिव एस विष्णुवर्धन रेड्डी का कहना है कि वो राज्य में पुलिस की ज्यादती के खिलाफ केंद्र से शिकायत करेंगे।

यह भी पढ़ें: राहुल संभालेंगे कमान: कभी भी हो सकता है ये बड़ा ऐलान, विदेश से लौटने का इंतजार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story