×

केजरीवाल सरकार ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, जानें दिल्ली में क्या-क्या हुआ काम

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि देशभर में सिर्फ दिल्ली ऐसा राज्य जहां 24 घंटे बिजली मिल रही है।

Dharmendra kumar
Published on: 24 Dec 2019 11:24 AM GMT
केजरीवाल सरकार ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, जानें दिल्ली में क्या-क्या हुआ काम
X

नई दिल्ली: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि देशभर में सिर्फ दिल्ली ऐसा राज्य जहां 24 घंटे बिजली मिल रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार देश की राजधानी के 32 लाख लोगों का बिजली बिल शून्य आया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसके अलावा दिल्ली के स्कूलों में भी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने अपने कार्यकाल में 20 हजार से अधिक क्लास बनवाएं हैं।

यह भी पढ़ें...मोदी सरकार का बड़ा फैसला: NPR को केंद्रीय कैबिनेट की मिली मंजूरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता ने एक साल पुरानी पार्टी को 70 में से 67 सीट और 54 प्रतिशत वोट देकर एक इतिहास कायम किया। उन्होंने कहा कि जनता को ये लगा कि उसके पहले अन्ना आंदोलन हुआ था।

उन्होंने कहा कि अन्ना आंदोलन को जनता ने देखा और उनको लगा कि ये लड़के इमानदार हैं। डरते नहीं है, साहसी हैं इनको मौका मिलना चाहिए। इसके बाद जनता ने हमको इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे दी।



यह भी पढ़ें...केंद्र सरकार आज कर सकती है देश के पहले CDS का ऐलान, जानें इसके बारे में सबकुछ

केजरीवाल ने कहा कि मुझे ये कहते हुए खुशी हो रही है कि मैंने अपनी दिल्ली की जनता का सीना चौड़ा कर दिया। जो एतिहासिक बहुमत दिल्ली के लोगों ने दिया था उसी तरह से पिछले पांच साल में काम भी हुआ।

उन्होंने कहा कि सबसे पहला काम शिक्षा, हमारे देश के अंदर 70 साल में शिक्षा के क्षेत्र को कबाड़ा कर दिया गया। सरकारी स्कूलों को कबाड़ा कर दिया गया और निजी स्कूलों को दुकान बना दिया गया। पांच साल के अंदर हमने शिक्षा के क्षेत्र में हमने जो क्रांतिकारी परिवर्तन किए उसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। हमने दिल्ली में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया है।



यह भी पढ़ें...फ्रॉड: इस शख्स ने देश को लगाया 110 करोड़ का चूना, जानें इसके बारे में

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शिक्षा का बजट तीन गुना कर दिया। जब सरकार बनी थी तब 6600 करोड़़ का बजट था लेकिन आज 15600 करोड़ का बजट है। हमारी सरकार बनने के पहले सारे स्कूल में 17000 क्लास रूम बने थे। वो 70 साल में। लेकिन हमारी सरकार ने पांच साल के अंदर 20 हजार नए क्लास बनाए।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story