बिहार की अगली CM होंगी ये युवती! जानें नीतीश संग क्या है कनेक्शन

इसी साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और मुख्यमंत्री पद के लिए बिहार के सभी नेताओं ने तैयारी अभी से शुरू कर दी है। लेकिन अब बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है।

Shreya
Published on: 9 March 2020 4:14 AM GMT
बिहार की अगली CM होंगी ये युवती! जानें नीतीश संग क्या है कनेक्शन
X
बिहार की अगली CM होंगी ये युवती! जानें नीतीश संग क्या है कनेक्शन

नई दिल्ली: इसी साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और मुख्यमंत्री पद के लिए बिहार के सभी नेताओं ने तैयारी अभी से शुरू कर दी है। लेकिन अब बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। दरअसल, लंदन में रहने वाली एक महिला ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

वरिष्ठ JDU नेता विनोद चौधरी की बेटी लड़ेंगी चुनाव

जी हां, ये महिला और कोई नहीं बल्कि वरिष्ठ JDU नेता और पूर्व MLC विनोद चौधरी की बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी हैं, जिन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बताया है और न केवल उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, बल्कि बिहार के तकरीबन सभी न्यूजपेपर्स के पहले पेज पर विज्ञापन (Advertisement) भी दिया है। पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए एक लेटर भी लिखा है।

यह भी पढ़ें: दंगाई पोस्टर पर तकरार: योगी सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट का फैसला आज

प्लूरल्स नाम की पार्टी से लड़ेंगी चुनाव

पुष्पम प्रिया ने प्लूरल्स (PLURALS) नाम से अपनी एक अलग पार्टी भी बनाई है। उन्होंने खुद को प्लूरल्स (PLURALS) पार्टी का अध्यक्ष बताया है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि बिहार को गति चाहिए, बिहार को पंख चाहिए, बिहार को बदलाव चाहिए। क्योंकि बिहार बेहतर और बेहतर का हकदार है। बकवास राजनीति को खारिज करें, बिहार को 2020 में चलाने और उड़ान भरने के लिए प्लुरल्स (PLURALS) से जुड़ें।



लव बिहार, हेट पॉलिटिक्स

उन्होंने इस ट्वीट के साथ जो फोटो शेयर की है, उसमें साफ-साफ लिखा हुआ है कि लव बिहार, हेट पॉलिटिक्स। यानि बिहार से प्यार है, राजनीति से नफरत।

पुष्पम प्रिया चौधरी ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा है कि, एलएसई (LSE) और आईडीएस (IDS) में अध्ययन और बिहार में मेरे अनुभवों ने मुझे सिखाया है कि विकास का एक ही मॉडल नहीं हो सकता है क्योंकि हर व्यक्ति की एक अनूठी वास्तविकता होती है।



यह भी पढ़ें: आज बिक रहा अब तक का सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल, यहां जानें नए रेट

लंदन में रहती हैं पुष्पम प्रिया

पुष्पम प्रिया लंदन में रहती हैं, और जानकार के मुताबिक उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स एंड पॉलिटिकल साइसेज़ से मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन किया है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स के IDS से उन्होंने डेवलपमेंट स्टडीज में MA भी किया है।

दादा नीतीश कुमार के रह चुके हैं करीबी मित्र

बता दें कि पुष्पम प्रिया के चाचा अजय चौधरी उर्फ विनय भी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में ही हैं और वो दरभंगा के जिला अध्यक्ष हैं। वहीं उनके दादा दिवंगत उमाकांत चौधरी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी मित्र रहे हैं। लेकिन अब पुष्पम प्रिया अपनी अलग पार्टी के साथ बिहार की राजनीति में उतर रही हैं तो देखना ये होगा कि इनको बिहार की जनता से कितना प्यार मिलता है।

यह भी पढ़ें: भारत में हुई कोरोना से इस व्यक्ति की मौत: शक के घेरे में पूरा गांव, हो रही निगरानी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story