×

गरमाया पाकिस्तानी खिलाड़ी का मुद्दा, भाजपा-कांग्रेस आई आमने सामने

नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की भी एंट्री हो गयी है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े खुलासे के बाद भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी का उदाहरण दिया। 

Shivani Awasthi
Published on: 27 Dec 2019 6:34 AM GMT
गरमाया पाकिस्तानी खिलाड़ी का मुद्दा, भाजपा-कांग्रेस आई आमने सामने
X
BJP attacks congress on danish kaneria issue

नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की भी एंट्री हो गयी है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े खुलासे के बाद भाजपा (BJP) ने कांग्रेस (congress) को आड़े हाथों लेते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी (danish kaneria) का उदाहरण दिया। उन्होंने नागरिकता कानून को इस प्रकरण से जोड़ते हुए जनता से सवाल किया कि क्या अब भी आप कांग्रेस का समर्थन करेंगे? भाजपा ने इस मामले को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस की निन्दा भी की।

पाकिस्तान में हिंदू खिलाड़ी के साथ हुए दुर्व्यहार पर भारत में गरमाई राजनीति:

बता दें कि पाकिस्तानी पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने खिलाड़ी दानिश कनेरिया के हिंदू होने के चलते टीम के अन्य खिलाड़ियों द्वारा दुर्व्यवहार और पक्षपात करने का खुलासा किया है। अब इस मुद्दे पर भारत की राजनीति गरमा गयी है। हिंदुयों के साथ पाकिस्तान में होने वाले भेदभाव को लेकर भाजपा ने सीएए को सही फैसला साबित करते हुए ट्वीट किया। वहीं इसका विरोध कर रही कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

भाजपा ने मामले में लिया कांग्रेस को आड़े हाथों:

भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक विंग ने अपने ट्वीट के जरिये कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया के साथ खाना नहीं खाते थे, लगातार उन्हें परेशान करते थे क्योंकि वो हिंदू थे, इस बात का खुलासा शोएब अख्तर ने किया है।’

ये भी पढ़ें: हिंदू होने की वजह से मुझसे बात नहीं करते थे खिलाड़ी :दानिश कनेरिया

भाजपा ने आगे लिखा, 'अब आप इस बात से अंदाजा लगाइए कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाता है।' भाजपा ने इसी के साथ शोएब अख्तर का एक वीडियो भी शेयर किया है।



सीएए के विरोध को लेकर कांग्रेस से किया सवाल:

भाजपा ने इसे हाल ही में लागू नागरिकता संशोधन से जोड़ते हुए कांग्रेस की निंदा की और ट्वीट में सवाल किया, क्या अभी भी आप कांग्रेस के समर्थन में हैं? शेम!!!

शोएब अख्तर ने किया था दानिश कनेरिया संग हुए भेदभाव का खुलासा:

गौरतलब है कि दानिश कनेरिया को लेकर शोएब अख्तर ने जो खुलासा किया, उसपर बाद में खुद दानिश कनेरिया ने मुहर लगा दी है। साथ ही उन्होंने जल्द ही उन खिलाड़ियों के नाम बताने का भी ऐलान किया है, जो उनके साथ दुर्व्यवहार करते थे।

ये भी पढ़ें: भाजपा के दो साल: अमित शाह आज पेश करेंगे जयराम सरकार का रिपोर्ट कार्ड

अमित मालवीय ने उठाया सवाल:

वहीं भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी ये मुद्दा उठाया। उन्होंने ट्वीट किया कि दानिश कनेरिया जैसे अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ जब पाकिस्तान में ऐसा व्यवहार होता है तो सोचिये गैर मुस्लिमों के साथ किस तरह का व्यवहार होता होगा। मालवीय ने सवाल उठाया कि अगर सीएए ऐसे शरणार्थियों की मदद करता है तो कांग्रेस, कम्युनिस्ट और मुस्लिम विरोध क्यों कर रहे हैं?

मालवीय ने एक अन्य ट्वीट पर लिखा कि सीएए एक ऐसा मानवीय कानून है तो पाकिस्तान में अल्पसख्यकों (गैर मुस्लिमों) को अपनी बात कह पाने की हिम्मत दे रहा है। भारत को इसपर गर्व होना चाहिए। वहीं सवाल किया कि क्या कांग्रेस और कम्युनिस्ट अभी भी इसका विरोध करेंगे?

ये भी पढ़ें: मुंबई में आर-पार: CAA का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को करना होगा समर्थकों का सामना

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story