×

गांधी परिवार ने मोदी-योगी सरकार पर साधा निशाना, उठाए सवाल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से कोरोना टेस्ट की धीमी रफ्तार को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

Shreya
Published on: 14 April 2020 10:43 AM GMT
गांधी परिवार ने मोदी-योगी सरकार पर साधा निशाना, उठाए सवाल
X
गांधी परिवार ने मोदी-योगी सरकार पर साधा निशाना, उठाए सवाल

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से कोरोना टेस्ट की धीमी रफ्तार को लेकर सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार निशाना साधते हुए कहा कि टेस्टिंग किट्स (Testing Kits) की खरीद में देरी की। वहीं प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जांच का सिस्टम अभी भी बहुत लचर है।

यह भी पढ़ें: पहले से ही हार्ट पेशेंट हैं मोरानी, अब कोरोना की तीसरी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि...

राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा कि, भारत ने टेस्टिंग किट्स की खरीद में देरी की और अब भी गंभीर रूप से उनकी कमी है। प्रति मिलियन भारतीयों के लिए केवल 149 परीक्षणों के साथ, हम अब लाओस (157), नाइजर (182) और होंडुरास (162) देशों की कंपनी में हैं। ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग ही वायरस से लड़ने की कुंजी है। वर्तमान में हम इस खेल में कहीं नहीं हैं।



यह भी पढ़ें: बुरी खबर: दिग्गज क्रिकेटर की मौत, कोरोना के चलते तोड़ा दम

प्रियंका गांधी ने कहा कि....

वहीं प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, मैंने उप्र के मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर टेस्टिंग बढ़ाने का आग्रह किया था। यूपी में होने वाली मौतों में 5 की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट मौत के बाद आई। जांच का सिस्टम अभी भी बहुत लचर है। जांच की व्यवस्था को तेज व व्यवस्थित करिए। ज्यादा से ज्यादा जांचें ही हमें सही तस्वीर दे सकती हैं।



इससे पहले प्रियंका गांधी ने किया था ये आग्रह

इससे पहले भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार से कोरोना की व्यापक स्तर पर जांच करने के लिए आग्रह किया था। ट्वीट करते हुए प्रिंयका गांधी ने लिखा कि, कोरोना वाइरस के संक्रमण को रोकने का एकमात्र रास्ता ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग है। तभी हम संक्रमित व्यक्ति का ट्रीटमेंट कर सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करो, ट्रीट करो-यही हमारा मंत्र होना चाहिए। आप सबसे मेरी गुज़ारिश है- ज्यादा टेस्टिंग के लिए आवाज उठाइए।



यह भी पढ़ें: पुलिस पर पत्थर फेंकने वाले को कोरोना वायरस, लॉकअप को किया गया सैनिटाइज

लॉकडाउन पर खड़े किए गए सवाल

बता दें कि न केवल टेस्टिंग किट बल्कि कांग्रेस की तरफ से लॉकडाउन पर भी सवाल उठाए जाते रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि पूर्ण लॉकडाउन कई वर्गों के लिए विपदा बन गया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, किसानों, श्रमिकों, दिहाड़ी मज़दूरों, व्यापारियों, सभी को एक पैमाने से नहीं देखा जा सकता। पूर्ण लॉकडाउन कई वर्गों के लिए विपदा बन गया है। देश को “स्मॉर्ट” समाधान की ज़रूरत है: बड़े स्तर पे टेस्ट,वाइरस हॉटस्पॉट की पहचान और घेराव,बाक़ी जगहों पर सावधानी से धीरे-धीरे काम-काज शुरू होना चाहिए।



इसके अलावा कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा गया था कि अव्यवस्थित ढ़ंग से लागू किये गये लॉकडाउन के कारण देशवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और इस दौरान काफी लोगों ने जान भी गंवाई है। अगर बेहतर तरीके से लॉकडाउन को लागू किया जाता तो देश को इतना नुकसान ना उठाना पड़ता।



यह भी पढ़ें: Renault का बम्पर ऑफर: कारों पर दे रहा खास ऑफर, जीरो अमाउंट पर बुकिंग

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story