×

दिल्ली में हार के बाद कांग्रेस में मचा हाहाकार, इन दिग्गज नेताओं ने दिया इस्तीफा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस में सिर-फुटौव्वल के साथ ही इस्तीफों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 12 Feb 2020 10:10 AM GMT
दिल्ली में हार के बाद कांग्रेस में मचा हाहाकार, इन दिग्गज नेताओं ने दिया इस्तीफा
X

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस में सिर-फुटौव्वल के साथ ही इस्तीफों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंगलवार को इस्तीफा सौंपा था। बता दें कि दिल्ली चुनाव में इसबार भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।

दिल्ली में कांग्रेस की दुर्गति के लिए पीसी चाको पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत नेता शीला दीक्षित को भी दोषी ठहराते नजर आए। चाको ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का डाउनफॉल 2013 में शुरू हुआ, जब शीला जी सीएम थीं। एक नई पार्टी आप ने पूरे कांग्रेस वोट बैंक को छीन लिया। तब से हम इसे कभी वापस नहीं पा सके। यह अभी भी आप के साथ बना हुआ है।

एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान सुभाष चोपड़ा और पीसी चाको

यह भी पढ़ें...केजरीवाल इस दिन लेंगे CM पद की शपथ, कैबिनेट में होंगे ये मंत्री

कांग्रेस उम्मीदवारों के जमानत जब्त

गौरतलब है कि कभी दिल्ली में शीला दीक्षित के नेतृत्व में लगातार 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस लगातार दो विधानसभा चुनावों में अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया। पार्टी को 5 प्रतिशत से भी कम वोट मिले हैं। कांग्रेस के 66 में से 63 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

यह भी पढ़ें...PM मोदी का बड़ा ऐलान, दिल्ली हार के बाद लिया ये फैसला

पार्टी के 3 उम्मीदवार गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली, बादली से देवेंद्र यादव और कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त ही अपनी जमानत बचा पाए। दिल्ली में कांग्रेस ने पहली बार राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा। पार्टी ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जबकि चार सीटें सहयोगी दल के लिए छोड़ी थी। अगर किसी उम्मीदवार को निर्वाचन क्षेत्र में डाले गए कुल वैध मतों का छठा भाग नहीं मिलता है, तो उसकी जमानत जब्त हो जाती है। कांग्रेस के अधिकतर प्रत्याशियों को कुल वोटों के पांच प्रतिशत से भी कम वोट मिले।

यह भी पढ़ें...यहां हुआ बड़ा आतंकी हमला: थर्रा गया देश, नई भर्ती के सैनिकों की हुई मौत

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा की कालकाजी सीट से जमानत जब्त हो गई। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष योगानंद शास्त्री की बेटी प्रियंका सिंह की भी जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद भी संगम विहार सीट पर अपनी जमानत नहीं बचा पाईं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story