×

सोनिया गांधी की रिपोर्ट: डॉक्टर ने दी ये बड़ी जानकारी, अब ऐसी है हालत

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि सोनिया गांधी गुरुवार शाम सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई थी।

Shreya
Published on: 2 Aug 2020 9:25 AM GMT
सोनिया गांधी की रिपोर्ट: डॉक्टर ने दी ये बड़ी जानकारी, अब ऐसी है हालत
X
Sonia Gandhi discharged from hospita

नई दिल्ली: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि सोनिया गांधी गुरुवार शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई थी, जहां से उन्हें तबीयत स्थिर होने के बाद आज यानी रविवार को छुट्टी दे दी गई है। इसके जानकारी अस्पताल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सोनिया गांधी की हालत स्थिर है।

यह भी पढ़ें: सुशांत केस पर बड़ी खबर: बिहार DGP बोले- दाल में है कुछ काला, कही ये बड़ी बात

30 जुलाई को हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं सोनिया

गौरतलब है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बीते 30 जुलाई को शाम सात बजे तबीयत बिगड़ने पर सर गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। जानकारी के मुताबिक, उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि खबरें ये भी थीं कि सोनिया गांधी को पेट में संक्रमण होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: गहलोत पर संकट: 2 विधायकों की तबीयत बिगड़ी, चेकअप के लिए पहुंचे डॉक्टर

गुरुवार को राज्यसभा सांसदों के साथ की थी एक बैठक

लेकिन अस्पताल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष राणा ने उनकी हालत को स्थिर बताया था और कहा था कि उनकी हालत बिल्‍कुल सामान्‍य है। बता दें कि गुरुवार सुबह सोनिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पार्टी की एक बैठक भी की थी। जिसमें उन्होंने राज्‍य सभा के सभी सांसदों के साथ राजनीति के वर्तमान हालात पर चर्चा की। इस बैठक में पार्टी के सदस्‍यों ने फिर से राहुल गांधी को अध्‍यक्ष बनाने की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें: बिना पैसे मिलेगा फोन: सैमसंग की नई सर्विस हुई लांच, ऐसे मंगवाए मोबाइल

10 अगस्त को खत्म होने वाला है सोनिया का कार्यकाल

बता दें कि कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी का भी कार्यकाल दस अगस्त को खत्म होने वाला है। वहीं अभी पार्ट के नए अध्यक्ष को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। पार्टी के कई नेता राहुल गांधी को दोबारा अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 28 साल से बूढ़ी माँ राम मंदिर के लिए नहीं खा रही अन्न, 5 को पूरा होगा सपना

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक क

Shreya

Shreya

Next Story