×

मनोज तिवारी की जगह लेगा ये दिग्गज: संभालेगा दिल्ली की जिम्मेदारी, जल्द ऐलान

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार के बाद अब दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सांसद मनोज तिवारी के हाथों से जाती दिख रही है। वहीं नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश भी शुरू हो गयी है।

Shivani Awasthi
Published on: 25 Feb 2020 5:03 AM GMT
मनोज तिवारी की जगह लेगा ये दिग्गज: संभालेगा दिल्ली की जिम्मेदारी, जल्द ऐलान
X

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार के बाद अब दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सांसद मनोज तिवारी के हाथों से जाती दिख रही है। वहीं नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश भी शुरू हो गयी है। सवाल ये है कि मनोज तिवारी की जगह किस नेता को पार्टी आलाकमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मौका देंगे।

विधानसभा चुनाव में मनोज तिवारी का खराब प्रदर्शन:

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुमत के साथ सत्ता में आई तो वहीं भाजपा की करारी हार का जिम्मा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पर गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे मनोज तिवारी पर चुनाव में खराब प्रदर्शन का ठिकरा फोड़ा गया।

ये भी पढ़ें: सुलग रही राजधानी: CAA हिंसा में अब तक 5 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

चुनाव परिणाम के बाद इस्तीफे की हुई थी पेशकश:

जानकारी के मुताबिक, चुनाव परिणाम आने के बाद मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश भी की थी लेकिन भाजपा आलाकमान ने मनोज तिवारी को फिलहाल के लिए पद पर बने रहने के लिए कहा है। हालाँकि भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश भी शुरू कर दी है।

दिल्ली के नए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर इन नेताओं का नाम:

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किसी नये चेहरे के नाम पर चर्चा कर रही हैं। जिन नेताओं को दिल्ली भाजपा की जिम्मेदारी मिल सकती है, उनमें सबसे पहला नाम पश्चिमी दिल्ली के सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा का सामने आ रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी तारीफ की भी थी।

ये भी पढ़ें: सत्ता के नशे में चूर ये कांग्रेस नेता: टोल पर दिखाई दबंगई, कर्मचारियों से की मारपीट

इसके अलावा दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और रोहिणी विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने वाले विजेंद्र गुप्ता का भी नाम चर्चा में है।

वहीं राजस्थान से भाजपा सांसद विजय गोयल को भी दिल्ली पार्टी की कमान मिल सकती है। वह पहले भी दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

इन नामों के अलावा बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी और पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर का नाम भी लिया जा रहा है।

अगर किसी महिला को भाजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने की बात उठी तो उसमें मीनाक्षी लेखी का नाम भी सबसे ऊपर होगा, क्योंकि वह नई दिल्ली संसदीय सीट से सांसद होने के साथ-साथ अच्छी वक्ता भी हैं।

ये भी पढ़ें: नमस्ते ट्रंप: अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें भाषण की बड़ी बातें

मनोज तिवारी का ऐसा रहा कार्यकाल:

गौरतबल है कि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है। मनोज तिवारी ने अध्यक्ष पद पर यह अवधि पूरी कर ली है। बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए ही पिछले दिनों उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था।मनोज तिवारी के नेतृत्व में बीजेपी ने 2017 के एमसीडी चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में शर्मनाक हार हुई।

ये भी पढ़ें: ट्रंप के इस विमान को देख क्यों थर-थर कांपने लगते हैं दुश्मन देश? यहां जानें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story