×

MP की राजनीति में नया मोड़, अब कांग्रेस नेता ने CM के खिलाफ की शिकायत

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी की छवि धूमिल करने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Shreya
Published on: 17 Jun 2020 11:40 AM GMT
MP की राजनीति में नया मोड़, अब कांग्रेस नेता ने CM के खिलाफ की शिकायत
X

भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी की छवि धूमिल करने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

इसलिए दिग्विजय सिंह दर्ज कराई FIR

कांग्रेस नेता का कहना है कि 16 मई को राहुल गांधी के छवि को धूमिल करने के लिए शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक कथित एडिटेड वीडियो को ट्वीट किया गया। जिससे लोगों में गलत मैसेज पहुंचा है और इससे राहुल गांधी की छवि को भी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में हड़कंप: सुशांत केस में फंसे सलमान सहित कई दिग्गज, दर्ज हुआ मुकदमा

उसी थाने में दर्ज कराई FIR, जहां उनके खिलाफ हुई थी दर्ज

जानकारी के मुताबिक, दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ उसी क्राइम ब्रांच थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जहां पर दो दिन पहले उनके खिलाफ एफआईआर हुई थी। बता दें कि भाजपा नेताओं ने रविवार को भोपाल पुलिस क्राइम ब्रांच में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करने हेतु एमपी नगर क्राइम ब्राँच में शिकायत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: आफत में देशः पहले हुआ था कोरोना फ्री, अब फिर मंडराया महामारी का खतरा

दिग्विजय पर भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई थी FIR

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो में एडिटिंग कर बनाए गए नौ सैकंड के वीडियो को अपने ट्विटर पर ट्वीट किया था। जिस पर भाजपा नेताओं ने यहां पुलिस की अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटनाक्रम के उपरांत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।



यह भी पढ़ें: फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला, इस शख्स ने ऐसे जताया विरोध

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story