×

दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, शेयर किया था CM शिवराज का ये वीडियो

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय से खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। यह एफआईआर भोपाल क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया है। काइम ब्रांच ने यह केस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वीडियो को लेकर दर्ज किया है।

Dharmendra kumar
Published on: 15 Jun 2020 5:22 AM GMT
दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, शेयर किया था CM शिवराज का ये वीडियो
X

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय से खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। यह एफआईआर भोपाल क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया है। काइम ब्रांच ने यह केस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वीडियो को लेकर दर्ज किया है। दिग्विजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने शिवराज का फेक वीडियो शेयर किया है। इसकी शिकायक बीजेपी ने क्राइम ब्रांच से की थी।

बीजेपी की शिकायत पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ धारा 465, 501 और 500 के तहत एफआईआर दर्ज की है। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के आधार पर दिग्विजय सिंह को मानहानि, कूट रचना समेत अन्य धाराओं में आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें...भूकंप से हिला देश: जोरदार झटके से कांप उठे लोग, घरों से बाहर भागे सभी

मिली जानकारी के मुताबिक दिग्विजय सिंह के खिलाफ पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा और जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी समेत समेत अन्य बीजेपी नेताओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया है कि 21 जनवरी 2020 को शिवराज ने खुद 2.19 मिनट का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। इसके बाद दिग्विजय ने शिवारज के वीडियो कांट-छांट कर 9 सेकंड का वीडियो शेयर कर दिया।

यह भी पढ़ें...बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट का किया एलान, ऐसे और यहां करें चेक

जानिए क्यों मचा बवाल

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को ट्विटर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो ट्वीट किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था 'मदिरालय खोल दिए पर मंदिरों और पूजा स्थलों पर लॉकडाउन। वाह रे मामा "इतना पिलाओ कि पड़े रहें" क्या कहने'। हालांकि इस ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया गया।



यह भी पढ़ें...सुशांत सिंह की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत पर हुआ ये खुलासा

इस ट्वीट के बाद बीजेपी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल क्राइम ब्रांच के आॅफिस पहुंचा। पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की। बीजेपी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने एफआईआर किया गया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story