×

कांग्रेस को तगड़ा झटका: BJP ने यहां भी मारी बाजी, विधायकों ने ज्वाइन की भाजपा

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आज मणिपुर के पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद सभी विधायकों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की।

Shreya
Published on: 19 Aug 2020 12:40 PM GMT
कांग्रेस को तगड़ा झटका: BJP ने यहां भी मारी बाजी, विधायकों ने ज्वाइन की भाजपा
X
Five Manipur MLAs join BJP

नई दिल्ली: राजस्थान में सियासी भूचाल थमने के बाद कांग्रेस को मणिपुर में तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, मणिपुर के पांच विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया है। जी हां, कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आज मणिपुर के पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद सभी विधायकों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: बिक रहे ये 4 बैंक: सरकार प्राइवेटाइजेशन की तैयारी में, जल्द से जल्द होंगी प्राइवेट

कांग्रेस विधायक दल के नेता के भतीजे ने भी ज्वाइन की बीजेपी

भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में कांग्रेस विधायक दल के नेता ओकराम इबोबी सिंह के भतीजे ओकराम हेनरी सिंह भी शामिल हैं। बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह की उपस्थिति में सभी विधायकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें: Gold में भारी गिरावट: रेट जान आ जाएगी चेहरे पर स्माइल, जानें आज का भाव

छह पूर्व विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे थे CM बीरेन सिंह

बता दें कि इससे पहले मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह हाल ही में कांग्रेस के एक विधायक और छह पूर्व विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली पहुंचे सभी छह पूर्व विधायकों ने दस अगस्त को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और 11 अगस्त को कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।

यह भी पढ़ें: मुर्दाघर में चमत्कार: रात भर पड़ी रही महिला की लाश, सुबह हो गई जिंदा

बीरेन सरकार ने जीता था विश्वास मत

ये विधायक बीते हफ्ते कांग्रेस के व्हिप का उल्लंघन करते हुए विधानसभा के एक दिवसीय सत्र से दूर रहे थे। इस तरह बीजेपी की एन बीरेन सिंह सरकार ने विश्वास मत जीत लिया था। दिल्ली पहुंचने के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कहा था कि विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दिया है और अब बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं। इसलिए मैं उन्हें यहं लेकर आया हूं।

यह भी पढ़ें: प्रियंका ने यूपी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कालाबाजारी पर कही ये बात

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story