×

मुर्दाघर में चमत्कार: रात भर पड़ी रही महिला की लाश, सुबह हो गई जिंदा

एक 81 साल की महिला को डॉक्टरों ने मृत करार दे दिया था। इसके बाद महिला को मुर्दाघर में डाल दिया गया। लेकिन पूरा रात मुर्दाघर में रहने के बाद सुबह वह जीवित बाहर निकली।

Shreya
Published on: 19 Aug 2020 12:19 PM GMT
मुर्दाघर में चमत्कार: रात भर पड़ी रही महिला की लाश, सुबह हो गई जिंदा
X
woman came out alive After stayed in the morgue overnight

गोरशेचेन्स्की: रूस से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर मुर्दाघर में रात बिताने के बाद एक मृत महिला जब सुबह जीवित निकली तो हॉस्पिटल के सभी कर्मचारी हैरान रह गए। जी हां, यहां पर एक 81 साल की महिला को डॉक्टरों ने मृत करार दे दिया था। इसके बाद महिला को मुर्दाघर में डाल दिया गया। लेकिन पूरा रात मुर्दाघर में रहने के बाद भी सुबह वह जीवित बाहर निकली।

महिला को देख हैरान रह गए स्टाफ

जब महिला सुबह जीवित निकली तो हॉस्पिटल के सभी कर्मचारी हैरान रह गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला का नाम जिनैदा कोनोनोवा है। 14 अगस्त को रूस के गोरशेचेन्स्की के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एक सर्जरी के बाद जिनैदा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद रात के करीब एक बजकर दस मिनट के आसपास जिनैदा को मुर्दाघर में डाल दिया गया।

यह भी पढ़ें: राहुल-प्रियंका या फिर सोनिया गांधी, किसके हाथों में होगी कांग्रेस पार्टी की कमान?

जिंदा पाने के बाद ICU में कराया गया भर्ती

लेकिन हॉस्पिटल के स्टाफ तब हैरान रह गए जब जिनैदा को सात घंटे बाद सुबह करीब आठ बजे मुर्दाघर में जीवित पाया। स्टाफ ने एक एंबुलेंस ड्राइवर को बुलाया तो पहले तो ड्राइवर को स्टाफ की बातों पर यकीन नहीं हुआ। मुर्दाघर में जिंदा पाए जाने के बाद जिनैदा को आईसीयू में भर्ती कराया गया। घटना के बाद सीनियर डॉक्टर ने महिला के परिजनों को बताया कि यह एक असाधारण स्थिति है। वह जीवित है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 8 रुपये में खाना: सरकार का बड़ा उपहार, ‘कोई भी भूखा नहीं सोये’ है संकल्प

कुछ देर नहीं पहचान पाईं किसी को

जिनैदा के रिश्तेदारों ने इस बारे में बताया कि पहले तो वह पहचान नहीं सकीं और ना ही जिनैदा को अपनी सर्जरी के बारे में कुछ भी याद थी। लेकिन वह घटनों की अपनी पुरानी परेशानी बता पा रही थीं। बाद में एक डॉक्टर ने माना कि उन्होंने कथित मौत के एक घंटे 20 मिनट बाद जिनैदा को मुर्दाघर में भेज दिया था।

यह भी पढ़ें: शिवलिंग प्राप्ति के लिए दो भाइयों ने कमरे में कई दिनों तक किया तंत्र-मंत्र, एक की मौत

मामले में प्रमुख डॉक्टर को किया गया सस्पेंड

जबकि मौत के दो घंटे बाद मुर्दाघर में भेजने का नियम है। इस घटना के बाद हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर अब महिला के परिजन हॉस्पिटल पर मुकदमा करने की योजना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अकेले सैनिक से कंपा चीन: जवान की आत्मा आज भी सीमा पर तैनात, दुश्मन में खौफ

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story