×

राहुल-प्रियंका या फिर सोनिया गांधी, किसके हाथों में होगी कांग्रेस पार्टी की कमान?

कांग्रेस में पूर्णकालिक अध्यक्ष को लेकर पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का ताजा बयान सामने आया है। जिसमें प्रियंका गांधी ने साफ़ कर दिया कि वह निकट भविष्य में पार्टी की बागडोर नहीं संभालने जा रही हैं।

Newstrack
Published on: 19 Aug 2020 12:03 PM GMT
राहुल-प्रियंका या फिर सोनिया गांधी, किसके हाथों में होगी कांग्रेस पार्टी की कमान?
X
प्रियंका, सोनिया और राहुल गांधी की फाइल फोटो

नई दिल्ली: कांग्रेस में पूर्णकालिक अध्यक्ष को लेकर पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का ताजा बयान सामने आया है। जिसमें प्रियंका गांधी ने साफ़ कर दिया कि वह निकट भविष्य में पार्टी की बागडोर नहीं संभालने जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने पर फोकस करेंगी। राहुल गांधी ही उनके नेता हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अगर कोई गैर गांधी परिवार का कांग्रेस अध्यक्ष बनता है तो वह मेरा बॉस होगा।

प्रियंका ने इस बात से भी इनकार किया कि अगर कोई गांधी परिवार के बाहर का कांग्रेस अध्यक्ष बनता है तो टकराव होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष कल को मुझे कहता है कि आप उत्तर प्रदेश छोड़कर अंडमान निकोबार जाएं, तो मैं खुशी-खुशी जाऊंगी।

उन्होंने कहा कि उनका परिवार राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले और गांधी परिवार के अलावा किसी को अध्यक्ष बनाए जाने की सलाह का सम्मान करता है। यह बातचीत लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद की गई थी।

प्रियंका गांधी की फाइल फोटो प्रियंका गांधी की फाइल फोटो

यह भी पढ़ें…तबाही बनी बारिश: डूब गया ये फेमस म्यूजियम, बच गयी 2400 साल पुरानी ममी

यूपी पर रहूंगी केन्द्रित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि, ''मैं कहना चाहूंगी कि मेरे लिए मेरा भाई ही लीडर है और वह हमेशा रहेगा। पिछले तीन-चार साल में मेरे भाई जितना मोदी से किसी ने लड़ाई नहीं लड़ी है। मैं भी पिछले चुनाव में उनके जितना नहीं बोलती थी।

दूसरी बात, मुझे लगता है कि सैकड़ों लोग उत्तर प्रदेश और देश के दूसरे भाग में हैं जो बीजेपी के खिलाफ लड़ने में सक्षम हैं। वे युवा नेता भी हैं। मैं भविष्य की बात नहीं जानती कि क्या होगा। लेकिन पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कई लोग सक्षम हैं।"

प्रियंका और राहुल गांधी की फाइल फोटो प्रियंका और राहुल गांधी की फाइल फोटो

राहुल की बात से सहमत हूं- प्रियंका

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ''मेरे भाई ने लोकसभा चुनाव के बाद अपने इस्तीफा पत्र में कहा था कि वह चुनाव की जिम्मेदारी लेता है। फिर बाद में उसने कहा कि गांधी परिवार के अलावा कोई कांग्रेस अध्यक्ष होना चाहिए। मैं उसकी बात से पूरी तरह सहमत हूं। अब पार्टी को अपना आगे का रास्ता खुद तय करना चाहिए।"

यह भी पढ़ें…राष्ट्रपति जिंगपिंग कर रहे चीन को बर्बाद, देश में ही उठी विरोध की आवाज

पति पर लगे आरोपों पर दिया ये जवाब

रॉबर्ट वाड्रा पर पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर प्रियंका कहा कि उनका परिवार बीजेपी के आरोपों का सामना करना अच्छी तरह से जानता है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने बच्चों को समझाया है कि कैसे गलत आरोपों का सामना करना है। मैंने अपने बच्चों के साथ मिलकर नेट सर्फिंग की और उन्हें दिखाया कि कैसे एक लेख में इटैलियन नानी के बारे में केजीबी जासूस कहा गया है।

यह भी पढ़ें…Tiktok पर बड़ी खबर: ये दो नामी कंपनियां है दौड़ में शामिल, जानें पूरी खबर

Newstrack

Newstrack

Next Story