×

गांधी जयंती पर प्रियंका ने पदयात्रा के माध्यम से योगी सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को लखनऊ में पदयात्रा शामिल होकर चिन्मयानंद प्रकरण और कानून-व्यवस्था पर घेरा। उनकी इस पद यात्रा में हजारों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Aditya Mishra
Published on: 2 July 2023 3:55 PM GMT
गांधी जयंती पर प्रियंका ने पदयात्रा के माध्यम से योगी सरकार के खिलाफ भरी हुंकार
X

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को लखनऊ में पदयात्रा शामिल होकर चिन्मयानंद प्रकरण और कानून-व्यवस्था पर घेरा। उनकी इस पद यात्रा में हजारों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रियंका की पदयात्रा शहीद स्मारक से प्रारम्भ हुई।

वहां से कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पद यात्रा करते हुए वह हजरतगंज में जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पहुंची। वहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद समाप्त हो गया।

शहीद स्मारक पर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने जीवन पर्यन्त सत्य और अहिंसा के लिए अपने आपको समर्पित किया।

आज जिस तरह से प्रदेश एवं देश में स्थितियां हैं उससे बहुत स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी को सत्य की राजनीति करना सीखना होगा। भारतीय जनता पार्टी जिस तरह की राजनीति कर रही है उससे प्रदेश में किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी सब पूर्णतया निराश हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें...चिन्मयांनद मामले पर भड़की प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर कसा तंज, कही ये बात

बीजेपी को झूठ की राजनीति छोड़नी होगी : प्रियंका

उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलना चाहती है तो उसको पहले सच्चा होना होगा और झूठ की राजनीति को छोड़ना होगा। भाजपा के लिए कहा कि पहले वह सत्य पर चले फिर गांधी जी की बात करे।

बता दें शाहजहांपुर के चिन्मयानंद प्रकरण में कांग्रेस की न्याय पदयात्रा के दौरान नेताओं की गिरफ़्तारी से नाराज कांग्रेस बुधवार को लखनऊ के सड़कों पर आक्रोश पदयात्रा कर रही है। प्रियंका के इस रोड शो में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता जुटे।

वाड्रा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्णतया चरमरा गयी है और अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं। प्रदेश में अपराधी विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के नेता अपराध करने के पश्चात सरकार की शरण में चले जाते हैं और सरकार उनकी शरणदाता बन जाती है। आज जिस तरह से उ.प्र. में महिलाओं के विरूद्ध अपराध ज्वालामुखी की अग्नि की तरह से बढ़ रहे हैं वह चिन्ता का विषय है।

उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर की रेप पीड़िता को न्याय दिलाने हेतु कांग्रेस पार्टी संकल्पित है। जिस तरह से योगी सरकार चिन्मयानन्द को बचा रही है और पीड़िता को प्रताड़ित कर रही है वह निश्चित ही चिंता का विषय है।

ये भी पढ़ें...सोनभद्र पर सियासत: पीड़ितों से मिले सीएम योगी, प्रियंका गांधी ने कसा तंज

उ.प्र. में एक नई संस्कृति का जन्म हो गया है: प्रियंका

कांग्रेस पार्टी उ.प्र. में बच्चियों एवं महिलाओं के सम्मान के लिए सड़क पर एक लम्बा संघर्ष करेगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार को इस विषय पर हर तरह से घेरने का कार्य करेगी।

उ.प्र. में एक नई संस्कृति का जन्म हो गया है जिसमें अपराधी अपराध करने के बाद मजे में रहते हैं और पीड़िता सरकार के द्वारा दण्डित किये जाते हैं और सरकार द्वारा उनकी आवाज दबा दी जाती है।

जिस तरह से एक रसूखदार व्यक्ति पर सत्ता के करीबी होने के कारण बलात्कार का मुकदमा तक दर्ज नहीं होता और उल्टे पीड़िता को ही जेल भेज दिया जाता है वह शर्मनाक है।

यात्रा के दौरान प्रियंका की प्रतिमा जब हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर से गुजरी तो उन्होंने हनुमान जी को नमन भी किया। यात्रा के दौरान जिला प्रशासन ने प्रियंका को बोलने की अनुमति नहीं दी थी। ऐसे में पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने केवल इतना कहा कि वह संघर्ष करती रहेंगी।

प्रियंका की पदयात्रा में ये नेता रहे शामिल

प्रियंका की पदयात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भी शामिल थे। इससे पहले प्रियंका गांधी लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस पदयात्रा में प्रदेश के हजारों की संख्या में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौन पदयात्रा के प्रति लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा फ्रन्टल संगठनों एवं विभागों व प्रकोष्ठों सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, अनु.जाति विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।

पदयात्रा में अ.भा. कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारी उ.प्र. जुबेर खान, धीरज गुर्जर, रोहित चौधरी एवं सचिन नाईक, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, विधानमंडल दल की उपनेता आराधना मिश्रा‘मोना’, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जीतिन प्रसाद सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

ये भी पढ़ें...प्रियंका गांधी का ‘सपनों के बंगले’ में गृह प्रवेश, जानें शिमला में बने घर पर क्या है विवाद

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story