×

अब हत्या-दंगे करने वाले संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी! पुलिस शिकायत केंद्र में मिला पद

पोरबंदर जिले की कुतियाना विधानसभा से विधायक कंधाल जडेजा पर 15 गंभीर धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं। जडेजा 'गॉडमदर' संतोकबेन जडेजा के बड़े बेटे हैं।

Shreya
Published on: 26 Aug 2020 6:40 AM GMT
अब हत्या-दंगे करने वाले संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी! पुलिस शिकायत केंद्र में मिला पद
X
MLA Kandhal Jadeja

अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने 46 जिलों में 46 विधायकों को जिला पुलिस शिकायत केंद्र का सदस्य बनाया है। इसमें नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) से विधायक कंधाल जडेजा का नाम भी शामिल है, जिसे लेकर गुजरात में बीजेपी सरकार विपक्षी के निशाने पर आ गई है। विपक्षी कंधाल जडेजा की सदस्यता को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कंधाल जडेजा की सदस्यता को लेकर इतना हंगामा क्यों मच रहा है।

कंधाल जडेजा पर दर्ज हैं 15 गंभीर आपराधिक मामले

दरअसल, पोरबंदर जिले की कुतियाना विधानसभा से विधायक कंधाल जडेजा पर 15 गंभीर धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं। जडेजा 'गॉडमदर' संतोकबेन जडेजा के बड़े बेटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जडेजा के खिलाफ रंगदारी मांगने, मारपीट करने, विस्फोटक रखने, बंदूक तानने, फर्जीवाड़ा करने और पुलिस कस्टडी से भागने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। यहीं नहीं उन पर दंगा भड़काने के भी आरोप दर्ज हैं, जो उनके विधायक रहते हुए दर्ज हुए हैं।

यह भी पढ़ें: विकास दुबे कांड में बड़ा खुलासा, शहीद CO से कहा था- डरपोक है क्या एसओ

1994 से ही अपराध की दुनिया में हैं एक्टिव

कंधाल के खिलाफ कुल 15 मामलों में दस पोरबंदर जिले में, तीन राजकोट और दो अहमदाबाद शहर में दर्ज हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंधाल 1994 से ही अपराध की दुनिया में एक्टिव हैं। उसी साल उन्हें गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने का आरोपी भी बनाया गया था। साथ ही वह 1995 में बहुचर्चित प्रकाश मोढ़ा और 2005 में केशु ओडेडेरा हत्या मामले में ट्रायल का सामना कर चुके हैं। केवल इतना ही नहीं, कंधाल की बीवी रेखा जडेजा की भी हत्या हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका का सख्त कदम: परिवार का मुंह नहीं देख पाएंगे भारतीय, जारी की एडवाइजरी

Kandhal Jadeja

कौन है 'गॉडमदर' संतोक बेन जडेजा

बता दें कि पोरबंदर से महज 40 किलोमीटर दूर बसा कुतियाना कस्बा 'गॉडमदर' संतोक बेन जडेजा की नगरी के नाम से फेमस है। उन्हें उनकी बायोपिक फिल्म गॉडमदर के चलते 'गॉडमदर' कहा जाने लगा। संतोक बेन जडेजा के अपराध की दुनिया केवल पोरबंदर तक सीमित नहीं था, बल्कि उसने अंडरवर्ल्ड से भी कनेक्शन्स बना रखे थे। उसे अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला का करीबी माना जाता था।

यह भी पढ़ें: सुशांत केस में चैट से बड़ा खुलासा: रिया के मैसेज वायरल, 4 बूंदें डालो और उसे पीने दो

छोटे बेटे ने की थी अपनी भाभी की हत्या

वहीं साल 2006 में संतोक बेन के छोटे बेटे करण ने अपने बड़े भाई कंधाल जडेजा की पत्नी और अपनी भाभी रेखा की हत्या कर दी थी। दरअसल, संतोक बेन रेखा को अपना उत्तराधिकारी बनाना चाहती थी और ये बात करण को खटक रही थी। जिसके चलते उसने अपनी भाभी की हत्या कर दी। संतोक बेन की अप्रैल 2011 में हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: विवादों को हवा देती ये दीवारें: सपा ने लगवाए ये पोस्टर, मचा हड़कंप

क्या है जिला पुलिस शिकायत केंद्र?

वहीं अगर बात करें जिला पुलिस शिकायत केंद्र की तो यह एक ऐसा मंच है, जहां पर कोई भी व्यक्ति जाकर जिले के किसी भी रैंक के पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत कर सकता है। गुजरात पुलिस अधिनियम के मुताबिक, जिला पुलिस शिकायत केंद्र पुलिस अधिकारियों से ड्यूटी के दौरान कर्तव्य का पालन न करना, अपमान करना, पावर का गलत इस्तेमाल करना जैसे अन्य मामलों के बारे में पूछताछ कर सकता है। साथ ही राज्य सरकार को इन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: NEET-JEE परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव, इस बार परीक्षा में बदल गईं ये चीजें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story